लोकसभा चुनाव;हिंदी भाषी राज्यों पर इंडिया गठबंधन में साथ चुनाव लड़ने पर रणनीति, सीटों का हुआ बंटवारा

Share

नई दिल्ली।     अब से कुछ मिनट पूर्व दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज इंडिया गठबंधन की पत्रकार वार्ता हुई जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के तीन-तीन प्रतिनिधि शामिल रहे । इंडिया गठबंधन के हिंदी बेल्ट के महत्वपूर्ण राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने की निर्णय की जानकारी काफी हद तक पूरी हो गई । दिल्ली में कांग्रेस पार्टी तीन सीट पर और आम आदमी पार्टी चार सीट पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, शेष पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में 2 लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और शेष पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है। जबकि मध्य प्रदेश में एक सीट खजुराहो के समाजवादी पार्टी के लिए रखी गई है। शेष पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

इस तरह इंडिया गठबंधन का कई राज्यों में यानी दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश गुजरात मध्य प्रदेश में आने वाले लोकसभा क्षेत्र पर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। दिल्ली की मंत्री आतिशी व अन्य नेताओं ने पूर्व में पत्रकार वार्ता करके बताया था कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ने का संदेश दे रहे हैं। अन्यथा आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह देखा जाए तो आज की घोषणा के बाद कभी भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए। किंतु जिस प्रकार से प्रेस के जरिए आम जनता को जानकारी दी गई है उससे इस स्थिति पर केंद्र सरकार को फिर से नए सिरे पर केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए सोचना होगा; अन्यथा यह संदेश जाएगा कि इंडिया गठबंधन में एक साथ चुनाव लड़ने के कारण ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है

    इस तरह मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों छतरपुर, पन्ना, और कटनी की चंदला, राजनगर, पवई ,गुन्नौर, पन्ना, विजयराघवगढ़, मुड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा के प्रमुख विपक्षी प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के साइकिल चुनाव चिन्ह पर वोट डालना होगा। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमल चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 17वीं लोकसभा के इस क्षेत्र से सांसद हैं


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles