एक जिम्मेदार शानदार खबर;मुफ्त में हेलमेट

Share

  जहां अच्छी खबरों का अकाल हो उस दौर में जबकि पुलिस खासतौर से ट्रैफिक पुलिस मनोरंजन की तरह वाहन चालकों को अपमानित करती हो जुर्माना और दंड एक खिलवाड़ हो क्योंकि बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं है और उसे हेलमेट पहनने की आदत भी नहीं है इस दौर में एक सभ्य नागरिक समाज की तरह नागरिक और पुलिस मिलकर के कारपोरेट जगत की पैदा की गई उसे बड़ी गलती को पूरा करने का काम कर रहे हैं जो वास्तव में बाइक चालक के लिए वरदान है।

और जब यह फ्री में मिलने वाला हेलमेट फैशन बन जाएगा तो बिना हेलमेट के कोई भी बाइक चालक नहीं दिखेगा ।क्योंकि वास्तव में हेलमेट लगाना ही एक फैशन होगा, वही बाइक चालक की सुंदरता होगी। हालांकि यह काम मोटरसाइकिल विक्रेताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह मोटरसाइकिल के साथ आवश्यक रूप से उत्कृष्ट स्तर के हेलमेट या तो उपहार में दें या फिर उन्हें एक समुचित कीमत लेकर दें किंतु धंधा बहुत गंदा है धंधे में लाभ और लूट लक्ष्य बन गया है। इसलिए ऐसे सकारात्मक सोच का अभाव बाइक चालकों के लिए प्रताड़ना का कारण बना हुआ था।  बहुत दिनों बाद एक सकारात्मक और दूरगामी असर पड़ने वाला कार्यक्रम हुआ है जिसमें बाइक चालकों को मुफ्त में हेलमेट प्रदान किया जा रहा है वास्तव में अगर हेलमेट बाइक चालक के पास नहीं है तो यह मोटरसाइकिल विक्रेता के अपराध में शामिल होना चाहिए किंतु ऐसा नहीं हुआ । देर से सही एक सकारात्मक कार्य के लिए पुलिस और नागरिक समाज धन्यवाद का पात्र है। पत्रकार पुष्पेंद्र चतुर्वेदी की रिपोर्ट में कहा गया है
जी लियन मोबाइल (इं) प्रा. लि. द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के सत्रहवे चरण का आयोजन शहडोल शहर मे किया गया जिसमें 200 हेलमेट नि:शुल्क बांटे गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना है। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना होता है। इस अभियान को एक वर्ष की अवधि में मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में चलाया जाएगा। इसके पूर्व कम्पनी के द्वारा प्रथम सोलह चरणों मे 3200 हेलमेट इंदौर, रीवा, सिवनी, उज्जैन, मंदसौर, जबलपुर एवं भोपाल शहर मे निःशुल्क वितरित किये व आज सत्रहवे चरण मे शहडोल शहर मे 200 हेलमेट का वितरण किया गया है।
अभियान के सत्रहवे चरण में शनिवार 24 फरवरी को कंपनी द्वारा पुलिस विभाग यातायात प्रबंधन पुलिस, शहडोल शहर के मार्गदर्शन मे जय स्तम्भ चौक से इस सार्थक अभियान के सत्रहवे चरण का शुभारंभ किया गया। जहां पर जोनल मैनेजर जसपाल सलूजा एवं हेड ऑफिस सुनील मालवीय द्वारा युवाओं, बुजुर्गों और अन्य दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षार्थ निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles