लोकसभा सदस्य राहुल कस्वां भाजपा से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल

Share

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक को एक बड़ा झटका देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समय बढ़ाने की मांग करने वाली उसकी याचिका को खारिज कर दिया और उसे 12 मार्च को व्यावसायिक समय के अंत तक चुनाव आयोग को चुनावी बांड के विवरण का खुलासा करने का आदेश दिया।मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनाव आयोग को 15 मार्च को शाम 5 बजे तक बैंक द्वारा साझा किए गए विवरण को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया।

नयी दिल्ली: 11 मार्च (भाषा) Rahul Kaswan left BJP and joined Congressराजस्थान के चुरू क्षेत्र से लोकसभा सदस्य राहुल कस्वां सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खरगे ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे।कस्वां ने कहा, ‘‘अपने लोकसभा क्षेत्र चुरू की जनभावनाओं के अनुरूप आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। इस मौके पर मैं खरगे जी, सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं। भाजपा सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज कांग्रेस परिवार से जुड़ा हूं। कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा।’’कांग्रेस में शामिल होने से पहले कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…..मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’

नयी दिल्ली: 11 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को संसद सुरक्षा चूक मामले में उसकी जांच पूरा करने के लिए और समय दिया।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन और दिए । इससे पहले अभियोजन पक्ष ने एक आवेदन दायर कर अदालत से अनुरोध किया कि कुछ रिपोर्ट अब भी प्रतीक्षित हैं और बहुत अधिक आंकड़ों की जांच में भी समय लगेगा।

 

गाजीपुर के मरदह में हुए इस दर्दनाक हादसे में गांव में हड़कंप का माहौल है। हर कोई घटना स्थल पर पहुंचा हुआ है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles