देश के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया पर्दाफाश; “ईडी” को भाजपा का ‘सहयोगी दल’ बताया

Share

शरद पवार ने  कहा ईडी ने 5,806 मामले दर्ज किए, सिर्फ 25 निपटाए
  शरद पवार मराठी बातम्या | Sharad Pawar, Latest News & Live Updates in  Marathi | Marathi News (ताज्या मराठी बातम्या) at Lokmat.com      राष्ट्रीय दैनिक जनसत्ता के प्रकाशित समाचार के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार विपक्षी नेताओं के बीच डर पैदा करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और उन्होंने ईडी को भाजपा का ‘सहयोगी दल’ बताया।
पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवारने 2005 से 2023 के बीच ईडी की कार्रवाइयों के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि संघीय जांच एजेंसी ने इस दौरान 5,506 मामले दर्ज किए और उनमें से केवल 25 का निस्तारण पवार ने कहा, 2014 के बाद एक भी भाजपा नेता की जांच नहीं की गई।  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मामलों के निस्तारण की दर 0.42 फीसद तथा दोषसिद्धि की दर महज 0.40 फीसद है।ईडी का बजट 2022 में 300 करोड़ रुपए से बढ़कर 404 करोड़ रुपए हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘2005 से 2023 के बीच दो सरकारें सत्ता में रहीं जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) भी शामिल है। जिसका हम हिस्सा थे।
पवार ने कहा कि यूपीए सरकार में ईडी ने 26 नेताओं की जांच की जिनमें से पांच कांग्रेस के और तीन भाजपा के थे। यह दिखाता है कि यूपीए सरकार में ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं थी लेकिन 2014 के बाद एक भी भाजपा नेता की जांच नहीं की गई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आंकड़ें शकपैदा करते हैं कि क्या भाजपा सरकार में ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “यह दर्शाता है कि ईडी, भाजपा का सहयोगी दल बन गई है।’ पवार ने दावा किया, ‘भाजपा नेताओं को पहले से ही ईडी की कार्रवाई के बारे में पता होता है.ऐसा लगता है कि भाजपा आदेश देती है।
—————————————————————————-‘(दैनिक जनसत्ता नई दिल्ली, 11 मार्च )

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles