
लेह: 24 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनायी और खराब मौसमी परिस्थितियों से जूझते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उनकी प्रशंसा क सिंह पहले होली दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन में मनाने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया। रक्षा मंत्री सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग (फायर एंड फ्यूरी कोर) लेफ्टिनेंट जनरल रशीम बाली थे।रक्षा मंत्री सिंह ने सैनिकों के माथे पर ‘गुलाल’ से तिलक किया। उन्होंने यहां युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
]रंगोत्सव मनाने के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लद्दाख साहस और बहादुरी की राष्ट्रीय राजधानी है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि दिल्ली हमारी राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, उसी तरह लद्दाख भारत की साहस और बहादुरी की राजधानी है।’’
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘जब हर कोई खराब मौसम के कारण अपने घरों में छिपना चाहता है तो आप अटूट इच्छाशक्ति के साथ दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए डटे रहते हैं।’’उन्होंने कहा कि देश सैनिकों के समर्पण व सेवा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मंत्री ने कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात सैनिकों की प्रतिबद्धता शून्य से नीचे के तापमान से भी अधिक मजबूत होती है।उन्होंने कहा, ‘‘आप उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। आप दुश्मन से लड़ने और अपने सीने पर गोली खाने के लिए तैयार हैं और इस वजह से देश को लोग शांतिपूर्वक होली मना पाते हैं।’’
सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप सभी दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हुए हमारे लिए ईश्वर से कम नहीं हैं।’’उन्होंने सशस्त्र बलों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायीउन्होंने कहा, ‘‘आपकी, आपके बच्चों और माता-पिता की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। जिस उत्साह से आप इस देश के लिए काम कर रहे हैं, हमारी सरकार उसी उत्साह से देश के सुरक्षा बलों के लिए काम कर रही है।’’
हैदराबाद में न्यायधीश ने आत्महत्या कीहैदराबाद: 24 मार्च (भाषा) हैदराबाद में एक न्यायधीश ने अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आबकारी मामलों के 36 वर्षीय न्यायधीश ने पत्नी से मामूली ‘बहस’ के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नयी दिल्ली: 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उद्योगपति नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है’’ तो यही होता है।जिंदल के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है, तो यह तो होना ही था। पिछले दस वर्षों में पार्टी में शून्य योगदान देने के बाद यह कहना कि मैं इससे इस्तीफा दे रहा हूं, एक बड़ा मजाक है।’’
नयी दिल्ली: 24 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शरत चंद्र रेड्डी के साथ अपने संबंधों पर ‘चुप्पी’ बनाए रखने पर सवाल उठाया।रेड्डी की कंपनियों ने कथित तौर पर चुनावी बॉण्ड के माध्यम से भाजपा को 60 करोड़ रुपये का चंदा दिया है।
शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत दूधी में मतदान की रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आने वाले 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई।

