
लेह: 26 मार्च (भाषा) जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लिये राज्य के दर्जे तथा संविधान की छठी अनुसूची में उसे शामिल करने की मांग के समर्थन में 21 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल मंगलवार शाम समाप्त कर दी।उससे पहले दिन में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से किये गये वादे को पूरा करने की फिर से अपील की। उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में देश के हित में ‘‘बहुत सावधानी से’’ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का भी आह्वान किया।
वांगचुक 6 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे थे
वांगचुक ने कहा, 21 दिनों से जारी भूख हड़ताल का पहला चरण आज समाप्त हो रहा है, लेकिन यह आंदोलन का अंत नहीं है. मैं फिर वापस आऊंगा. लड़ाई जारी रहेगी. हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे. आज 7000 लोग जुटे. उन्होंने आगे कहा कि वैसे 21 दिन का उपवास गांधी जी द्वारा रखा गया सबसे लंबा उपवास था. कल यानी बुधवार से लद्दाख की महिला समूह 10 दिनों के उपवास के साथ इसे आगे बढ़ाएंगी, फिर युवा, फिर मठों के भिक्षु… फिर मैं और इसी तरह ये चलता रहेगा. यात्रा तो अभी शुरू ही हुई है.
नयी दिल्ली: 27 मार्च (भाषा) खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन। इसी दिन, कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड टूटा, वहीं साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं।वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 28 मार्च 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए मैच में अपने टेस्ट विकेट के खाते में 435वां विकेट जोड़ कर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट का रिकार्ड तोड़ा। साइना नेहवाल ने 28 मार्च 2015 को इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया।
भारतीय ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा है वंशवाद की राजनीति, भाजपा में भी मौजूद: थरूर
तिरुवनंतपुरम: 27 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने वंशवादी राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले को लेकर बुधवार को कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने में रची-बसी है और यह न सिर्फ उनकी पार्टी, बल्कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी व्यापक स्तर पर मौजूद है।
दिल्ली सरकार जेल से नहीं चलेगी, उपराज्यपाल
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार सरकार जेल से नहीं चलाई जाएगी। सक्सेना की यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन बयानों की पृष्ठभूमि में आई जिसमें उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगेआप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।‘टाइम्स नाउ समिट’ में सक्सेना ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि सरकार जेल से नहीं चलेगी।”

