
भोपाल: मध्य प्रदेश की सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 42,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। वहीं, मोहन यादव की नई सरकार ने केवल तीन महीनों में 17,500 करोड़ रुपए लिए हैं। फिर भी नई सरकार में कुछ मंत्री नई कार चाहते हैं। कर्ज में डूबी सरकार के मंत्रियों ने अपनी डिमांड रख दी है। एमपी स्टैट गैराज के अधीक्षक ने बातचीत के दौरान हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से इसकी पुष्टि की है। (nbt)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नेकहा है कि लाडली बहना योजना सहित महिलाओं से जुड़ी उन तमाम योजनाओं को कभी बंद नहीं किया जाएगा, जो वर्तमान में जारी हैं. इस मौके सीएम मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि अगले चुनाव तक भी लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने होली के दूसरे दिन महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता यह दावा कर रहे थे कि लाडली बहना योजना विधानसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी. कांग्रेस का यह सफेद झूठ जनता के सामने आ गया है.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं से जुड़ी किसी भी योजना को आने वाले समय में भी बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि योजनाओं का दायरा और बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है, लेकिन बीजेपी जो बोलती है वह करके दिखाती है.( abp)
‘ढाल बनकर खड़ी रहीं उमा भारती’-सिंधिया-राजनीतिक रिश्तो से जुड़े वाकया
सिंधिया ने कहा कि जब भी उन्हें उमा भारती की आवश्यकता हुई, उमा भारती उनके लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई थी. इस बयान पर सोशल मीडिया के माध्यम से उमा भारती ने भी अपनी ओर से प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह बात सही है कि विजया राजे सिंधिया उन्हें अपनी पांचवी बेटी मानती थीं. गुना लोकसभा सीट पर उमा भारती के साथ-साथ लोधी समाज का भी काफी प्रभाव है. यहां पर लोधी समाज का वोट बैंक अधिक है. बीजेपी में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार उमा भारती से सिंधिया परिवार के संबंधों को मंच से उजागर किया है.

