केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा,अदालत को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय एक ‘‘उत्पीड़न एजेंसी’’

Share

दिल्लीकेजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ED ने कहा- केजरीवाल  ने बिल्कुल कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीएम केजरीवाल को तिहाड़ की दो नंबर जेल में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं संजय सिंह को जेल नंबर दो से पांच में शिफ्ट किया जा चुका है, सत्येंद्र जेल नंबर सात, मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक और के. कविता जेल नंबर छह में हैं।

नयी दिल्ली: एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली की आबकरी नीति ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार बीआरएस नेता के. कविता के वकील ने सोमवार को यहां एक अदालत को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय एक ‘‘उत्पीड़न एजेंसी’’ के रूप में काम कर रहा है और उनके मुवक्किल के खिलाफ जांच ‘‘पूरी तरह से प्रेरित’’ थी।विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कविता की जमानत के लिए दलीलें दीं।

कृष्णानगर (बंगाल):  (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य का मखौल उड़ाया तथा उसे 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती दी।

नयी दिल्ली: एक अप्रैल (भाषा)दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर अपने रुख से अवगत कराने को कहा जिसमें आरोप लगाया गया कि 23 नस्लों के कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर रोक मनमानी और संविधान का उल्लंघन है।न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने एक पेशेवर कुत्ता प्रजनक और ‘विशेष श्रेणी के कुत्तों के शौकीन’ एक डॉक्टर की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब देने को कहा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles