उच्चतम न्यायालय से संजय सिंह को जमानत,आतिशी ने खबर साझा की , ‘‘सत्यमेव जयते।’’

Share

बेंगलुरु: बीजेपी के ‘400 पार’ लक्ष्य के बारे में विश्वास जताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कोई मुकाबला नहीं है, 

नयी दिल्ली: 2 अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी।आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया।दिल्ली की मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिंह की जमानत की खबर साझा की और लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

रांची: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक इतनी चर्चा में क्यों हैं? - BBC  News हिंदीजेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को कहा कि तानाशाही ताकतों का किला ढहना शुरू हो गया है.उनका यह बयान दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने के तुरंत बाद आया।सोरेन ने एक्स पर लिखा, “तानाशाही ताकतों का किला ढहना शुरू हो गया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने अन्यायपूर्ण कारावास के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई जीती है। यह सच्चाई और संघर्ष की जीत है, यह भारत की जीत है।” उन्होंने सिंह, उनकी पत्नी अनीता और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके एक करीबी व्यक्ति ने उनसे कहा था कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाना चाहिए या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों मेंआने वाले दिनों में आप के चार और बड़े नेताओं को जेल में डाला जाएगा। साथ ही रिश्तेदारों के घर पर ईडी की रेड भी होगी।मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

नयी दिल्ली: 2अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के पांच जिलाधिकारियों को मंगलवार को फटकार लगाई।उच्चतम न्यायालय ने कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन मामले में आदेश के बावजूद पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होने पर शीर्ष अदालत ने इन अधिकारियों को 25 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने का आदेश दिया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles