पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काट कर वहां फुटबॉल खेलते थे-मुख्यमंत्री मोहन यादव

Share

रीवा    Mp Lok Sabha Election Cm Mohan Yadav Fiercely Attacked Congress In Rewa - Amar Ujala Hindi News Live - Mp Ls Election:रीवा में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया।  यादव बोले, इनके जमाने में सैनिकों के सिर धड़ से अलग किए जाते थे। कोठी कंपाउंड में स्थित नामांकन सभा स्थल से चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि इनके जमाने में तो एक छोटे से देश पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और फिर वहां फुटबॉल खेलते थे। कांग्रेस की सरकार मूक दर्शक बन देखती थी। लेकिन अब ये बदलता भारत है, अब तो घर में घुस के मार कर वापस आने का दम अगर किसी में है तो वह नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यादव ने कहा कि कांग्रेस की विकास करने की इच्छा शक्ति ही नहीं थी। कांग्रेस ने क्षेत्र को गुलाम बनाया हुआ था। कहां 70 साल और कहां 10 साल, ये जो चुनाव हो रहा है हमारे 10 साल का हो रहा है। इस देश के जवानों ने देश की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान किया।

पत्रकार आयोग के आँख और कान

संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी  मनोज खत्री ने कहा कि पत्रकार आयोग के आँख और कान हैं। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से आयोग को ऐसी जानकारियाँ मिल जाती हैं, जो कई बार प्रशासन की नजरों में नहीं आ पाती हैं। श्री खत्री ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी के अनुमोदन के बाद ही राजनैतिक विज्ञापन जारी किये जाएं। विज्ञापन समाचार के रूप में नहीं देना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये नामांकन दर्ज करने का भी आग्रह किया।नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर पी.एन. सनेसर और डॉ. वाय.पी. सिंह ने सी-विजिल एप, केवाईसी, एमसीएमसी, पेड न्यूज, मीडिया एथिक्स और मतदान एवं मतगणना के दिन मीडिया कव्हरेज सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मतदान की मेंहदी

शहडोल 02 अप्रैल 2024- जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायत दरौड़ी में महिलाओं ने मतदान की मेंहदी लगाकर लिखा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। साथ ही महिलाओं ने मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles