
मुंबई:
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर लगातार हमला करना कोई “बुद्धिमान निर्णय” नहीं है क्योंकि पार्टी सत्ता में नहीं है।अमरावती में मराठी समाचार चैनल ज़ी 24 तास से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पीएम विपक्षी दलों की आलोचना करते रहते हैं लेकिन भविष्य के लिए अपनी सरकार या भाजपा की योजनाओं पर चर्चा नहीं करते हैं।”कांग्रेस पार्टी कुछ समय से सत्ता में नहीं है। लेकिन मोदी उस पर हमला करते रहते हैं और इसे देश के विकास में बाधा डालने वाली दीवार बताते रहते हैं। यह एक बुद्धिमान निर्णय नहीं है। सिर्फ इसलिए कि कुछ दल विपक्ष में हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वे प्रमुख मुद्दों पर विश्वास में नहीं लिया जाना चाहिए, ”पवार ने कहा।
मुंबई: 22 अप्रैल (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उन टिप्पणियों को सोमवार को ‘‘निराशाजनक’’ बताया कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी।राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमायी और संपत्ति ‘‘घुसपैठियों’’ तथा ‘‘ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों’’ को देने की है।
4 जून से पहले BJP के लिए आई अच्छी खबर, बिना वोटिंग हुए जीत ली ये लोकसभा सीट
सूरत जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार दलाल
को छोड़कर सूरत लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया जिनमें चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों के और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था. कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था.
गौरतलब है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से अन्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल को इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली जीत का प्रतीक है.जिलाधिकारी सह चुनाव अधिकारी सौरभ पारधी ने दलाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि ‘मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा उम्मीदवार मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल को सूरत संसदीय क्षेत्र से सदन के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया जाता है.’ गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए सात मई को मतदान प्रस्तावित है, लेकिन सूरत सीट का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण अब उस दिन 25 सीटों पर मतदान होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की चुनावी सभा में कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस संपत्ति बेच देगी, महिलाओं का मंगलसूत्र बेच देगी।पीएम ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र में किए गए कुछ वादों को लेकर सवाल किया है। प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के वर्षों पुराने बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस से सवाल भी किया कि क्या जनता की मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद विपक्ष उन पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस ने इसे हेट स्पीच करार दिया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में किसी से कुछ लेकर बांटने की बात नहीं कही गई है। पीएम ने आगे कहा, ‘ये जो बहनों का सोना है और जो संपत्ति है, ये सबको समान रूप से वितरित कर दी जाएगी। क्या आपको मंजूर है ये। मेहनत करके कमाई हुई आपकी संपत्ति को सरकार को ऐंठने का अधिकार है क्या? क्या उस संपत्ति को माताओं-बहनों की जिंदगी में सोना सिर्फ शो करने के लिए नहीं होता है। यह उसके स्वाभिमान से जुड़ा होता है। उसका मंगलसूत्र एक सोने किए कीमत का मुद्दा नहीं है, वो उसके सपनों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। अपने घोषणा पत्र में तुम उसे छीनने किए बात कर रहे है हो। गोल्ड ले लेंगे, सबको वितरित कर देंगे। और पहले जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बाटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बाटेंगे, घुसपैठियों को बाटेंगे।’
रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहा हूं, डॉक्टरों ने कभी नहीं कहा कि चिंता की बात नहीं: केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन को लिखा पत्र
नयी दिल्ली: 22 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधीक्षक को पत्र लिखकर दावा किया कि वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं और एम्स के चिकित्सकों ने कभी नहीं कहा कि उनकी सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
केजरीवाल के इस पत्र से एक दिन पहले तिहाड़ प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने 20 अप्रैल को केजरीवाल की एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की थी जिस दौरान ना तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और ना ही डॉक्टरों ने ऐसी कोई सलाह दी

