अमरकंटक के सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराएं पूर्ण- कमिश्नर

Share

शहडोल 23 अप्रैल 2024/  कमिश्नर शहडोल संभाग  बी.एस. जामोद की उपस्थिति में आज अमरकंटक के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमरकंटक में किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि अमरकंटक में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तेजी से पूर्ण कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि अमरकंटक में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराएं।समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने अमरकंटक नगर के मेला ग्राउण्ड, मां नर्मदा मंदिर परिसर, सोनमूड़ा, रामघाट, माई की बगिया, कपिलधारा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमरकंटक को पर्यावरणीय और पर्यटन की दृष्टिकोण से नेचुरल ब्यूटी को विकसित करना है।समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि अमरकंटक में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अमरकंटक ही नही इसके आसपास के प्राकृतिक सुन्दरता को विकसित करने की आवश्यकता है।बैठक में कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ ने अमरकंटक क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सीवर लाइन का कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करें -कमिश्नर
शहडोल110 km sewer line will be laid on Faizullaganj and Sitapur Road In  Lucknow-Lucknow: लखनऊ के फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड पर रहने वाले लोगों के  लिए अच्छी खबर, पड़ेगी 110 किमी सीवर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल में किये जा रहे सीवर लाइन एवं बस स्टैंड से लल्लू सिंह चौक तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहडोल नगर में सीवर लाइन की धीमी गति से निर्माण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कमिश्नर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि सीवर लाइन का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करें। कमिश्नर सीवर लाइन का निर्माण कार्य आज बंद पाए जाने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि सीवर लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सीवर लाइन का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। कमिश्नर ने सीवर लाइन का कार्य करने के बाद समतलीकरण न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।निरीक्षण केे दौरान संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  अक्षत बुंदेला, प्रोजेक्ट मैनेजर एमपीयूडीपी  विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles