
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है जाति जनगणना उनके लिए राजनीतिक मिशन नहीं है बल्कि वह उनकी जिंदगी का मिशन है उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो सबसे पहले काम जाति की जनगणना का किया जाएगा उन्होंने नई दिल्ली में समृद्ध भारत नामक संगठन की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर कहा कि देश में 90% आबादी के लिए न्याय मेरी जिंदगी का मिशन बन गया है उन्होंनेनरेंद्र मोदी पर परिवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पढ़ने के बाद मोदी घबरा गए हैं.
अंबिकापुर. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद वह देश में इन्हेरिटेंस टैक्स( विरासत कर) लागू करने की योजना बना रही है. मोदी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कांग्रेस के शहजादे का कहना है यह देश के हर घर, हर अलमारी , हर परिवार की संपत्ति का एक्सरे करेंगे। कांग्रेस पार्टी की खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का इतिहास सत्ता के लालच में देश को नष्ट करने का रहा और हिंसा फैलाने वालों का समर्थन करती रही

