मध्य प्रदेश की छह सीटमें मतदान//पटना में आग में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत

Share

पटना: पटना में एक रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के अंदर गुरुवार को लगी भीषण आग में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने कहा।पटना के एसपी (सिटी सेंट्रल) चंद्र प्रकाश के अनुसार, पटना जंक्शन के पास होटल में बचाव कार्य खत्म हो गया है, जहां सुबह 11 बजे के आसपास आग लग गई थी और 20 से अधिक लोग अंदर फंस गए थे।प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा, “मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों और गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा सके।“हम उस कारण का पता लगाने में सक्षम नहीं हैं जिसके कारण आग लगी होगी। फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है और उनके निष्कर्षों के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे, ”एसपी ने कहा।(bhasa sabhar)

 

26 अप्रैल को होने वाले मतदान में 1198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। वहीं, बाहरी मणिपुर लोकसभा के भी चार उम्मीदवारों को जोड़ें तो कुल संख्या 1202 हो जाती है। बैतूल लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां अब तीसरे चरण में मतदान होना है।  दूसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग मणिपुर बाहरी सीट का है।26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पहले कई राज्यों में प्रचंड गर्मी के साथ-साथ लू का पूर्वानुमान लगाया गया है। दूसरे चरण के मतदान से पहले मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

सकंदी  जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सकंदी बांध में पांच युवक नहाने गए थे। सभी युवक अपने रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान से सकंदी पहुंचे थे। गुरुवार को दोस्तों ने प्लान किया और पास के ही एक बांध में नहाने चले गए। नहाते समय दो युवक उसमें डूब गए। गहरे पानी में डूबने से करण पिता देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, प्रिंस सिंह गंभीर घायल हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि करण पिता देवेंद्र सिंह, उम्र 19 वर्ष, ग्राम जोगी जिला उमरिया का रहने वाला है। मृतक अपने मामा के घर शादी में आया था। अपने अन्य साथियों के साथ गांव के बांध में नहाते वक्त डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई है।

बुरहानपुर शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित कक्षा 12वीं के छात्र ने बुधवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र को 12वीं के रिजल्ट में गणित में सप्लीमेंट्री आई थी, जिसको लेकर छात्र परेशान था। सुबह जब छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र फांसी पर झूलता नजर आया। घटना के सूचना तत्काल शिकापुरा पुलिस थाना को दी गई। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles