
शिमला: 27 अप्रैल
विरासत-कर कर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी की थी कि उन्होंने इंदिरा गांधी की संपत्तिमें हक पाने के लिए विरासत कर हटाने का काम किया है हालांकि यह बात झूठी फैलाई गई बात में एक और बात थी. किंतु जिस प्रकार की राजनीतिक विरासत और संस्कार नई पीढ़ी को सौंप जा रहे हैं उसेसहज रूप से स्वीकार करने वाले में अब सरकार और राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत हो चुकी चरित्र-नायिका कंगना ने विरासत को पूरे सम्मान के साथ शब्दावली को स्वीकार लिया है और कहती हैं हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि क्षेत्र के लोग अनुचित टिप्पणियां करने और राज्य की महिलाओं का अपमान करने वाले ‘शहजादों’ के गिरोह को सबक सिखाएंगे।समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारमंडी संसदीय क्षेत्र के झाकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा और उन्हें ‘रामपुर का शहजादा’ कहा। उन्होंने बॉलीवुड से उनके जुड़ाव का सिंह द्वारा जिक्र करने पर आपत्ति भी जताई।स्मरणीय है कि अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा शैली मेंकांग्रेस के राहुल गांधी को शहजादे शब्द से संबोधन किया करते हैं .दरअसल, कंगना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा था, ‘मैं भगवान राम से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि वह ‘देवभूमि’ हिमाचल से.देवभूमि’ से शुद्ध होकर बॉलीवुड में वापस जाएंगी, क्योंकि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगी और इसकी वजह यह है कि वह हिमाचल के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं.’ .
वास्को (गोवा): सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईवीएम से भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के बारे में झूठे दावे करने के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।मोदी ने कहा, “मेरे सारे निर्णायक मोड़ गोवा में आए। मुझे पीएम बनाने का पार्टी (बीजेपी) का फैसला भी गोवा में ही हुआ। मेरी किस्मत गोवा में लिखी गई थी।”सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को पेपर बैलेट को पुनर्जीवित करने की याचिका खारिज करने और वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ के संदेह को निराधार मानने के बाद ईवीएम मुद्दे पर जोर देते हुए, पीएम ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “जब भी वे चुनाव हारते हैं, तो इसका दोष ईवीएम पर मढ़ देते हैं। उन्होंने ईवीएम के बारे में संदेह पैदा करने की कोशिश की है।”

