
शहडोल
खबर है शहडोल कोतवाली ने मोटरसाइकिल पकड़ने वाले गिरोह को चिन्हित कर 27 के मोटरसाइकिल जप्त की है.. अन्य मोटरसाइकिल व उनके कारनामों की पूरी जांच की जा रही है. पकड़े गए चार व्यक्ति जिले के बाहर के बताए जाते हैं स्थानिय कोतवाली पुलिस इसे अन्य गहन जांच कर रही है संभव है कुछ नए और कारनामे खुलकर सामने आए।
थाना कोतवाली के नगर निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी के अनुसार
अब तक 27 मोटरसाइकिल जप्त की गई है 3 आरोपी दरैन(सीधी) के बताए जाते हैं और एक एमसीडी छत्तीसगढ़ निवासीहै.पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शहडोल कोतवाली की यह बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है शीघ्र इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। और लोगों को अपनी कोई बाइक मिल सकेगी.
बांधवगढ़ दैनिक अमर उजाला के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीब 09 बजे बांधवगढ़ में घूमने सोनाली घोष निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल ने साइबर सेल को कॉल किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे बांधवगढ़ जंगल सफारी के लिए परिवारजनों के साथ आई हैं और बांधवगढ़ के एक रिसोर्ट में ठहरी हुई हैं। आवेदिका ने बताया कि वह वापस जाने के लिए एक कैब (वाहन) बुक करने का प्रयास कर रही थी। ऑनलाइन कैब बुक करने के लिए गुगल के जरिए उसे एक नंबर मिला, जिस पर कॉल कर उसने कैब बुक करने की बात कही। थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरे नंबर से कॉल आया और उसने कहा कि आपकी कैब बुक हो जाएगी, उसके लिए आप पहले पेमेंट करने का माध्यम चुने और मोबाइल पर आए ओटीपी को बताएं।पीड़िता महिला ने फोन कॉलर के बताये अनुसार अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर और उसके बाद OTP कॉलर को बता दिया। कॉलर ने गलत ओटीपी बताने की बात कहकर चार बार में 4 लाख 67 हजार रुपये की चूना लगा दिया। कुछ समय बाद आवेदिका को कॉलर पर शक हुआ तो उसने ओटीपी वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ा, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने उमरिया सायबर सेल को सूचना दी और पुलिस चौकी ताला में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। साथ ही महिला पीड़िता से ठगी गई रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया भी पूरा कराई।
आत्मा-परियोजना लेखपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या
अनूपपुरके जिला मुख्यालय में कृषि विभाग में पदस्थ लेखपाल ने अज्ञात वजह से किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर कोतवाली थाना अनूपपुर के वार्ड नंबर 3 पीएचई ऑफिस के पास एक किराए के मकान में रह रहे कृषि विभाग अनूपपुर के आत्मा परियोजना में कार्यरत संविदा लेखपाल ने फांसी लगा ली।

