
अमेठी (उप्र): छह मई (भाषा) अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है।कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस के गौरीगंज स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी करीब 12 गाड़ियों में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। एक कार में आए छह लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।कांग्रेस ने कहा, ‘यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और BJP के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं. सामने दिख रही हार से बौखलाए बीजेपी के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं.’
बेंगलुरु: (भाषा) कर्नाटक जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना को उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण के एक मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पूर्व मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में बृहस्पतिवार रात मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था।
नयी दिल्ली: छह मई (भाषा) ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’ (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के सोमवार को सुबह घोषित नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी, जबकि दोनों कक्षाओं के लिए पास प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गयी।बोर्ड ने छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए मेधा सूची जारी करने की प्रक्रिया इस साल से बंद कर दी है।देशभर के 988 स्कूलों के 73,633 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 97.73 लड़कियां और 95.39 फीसदी लड़के पास हुए हैं। लखनऊ की आयुषी श्रीवास्तव, कोलकाता के देवेश लखोटिया, मुंबई की रिषिका धारीवाल और गुरुग्राम के के. श्रीकांत 99.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी और कहा था कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपर पावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानों के फैसले को पलट दिया था।’आचार्य प्रमोद ने राम मंदिर का फैसला पलटने के लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस फिर सत्ता में आती है तो वो राम मंदिर पर फैसला पलट देगी।आचार्य ने आगे दावा करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है और जब राम मंदिर का फैसला आया, तो राहुल गांधी ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे एक महाशक्ति आयोग बनाएंगे और राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।

