चाहते है राम राज्य आ जाए..,लाना बड़ा जटिल काम-प्र.स.खनिज///अवैध कार्यों के संबंध में कलेक्टर के आदेश का स्वागत-कैलाश तिवारी

Share

 

उमरियाके  जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 60 वर्षीय हाथी अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। इससे पूरे टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है। अनारकली को 1978-79 में बिहार के सोनपुर मेले से रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद उसे बांधवगढ़ लाया गया था। तब उसकी उम्र करीब 13-14 वर्ष थी।

शहडोल प्रमुख सचिव खनिजअधिकारी नेपत्रकारों से बातचीत करते हुए शहडोल में कहा की जो लोग भी सीधे जाकर अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही करते हैं उन्हें अपने उच्च अधिकारियों को सभी स्थिति की जानकारी देनी चाहिए तभी फील्ड में जाना चाहिए यदि वह बिना बताए फील्ड में जाते हैं तो वह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी उन्होंने कहा की जल्दी हम नई टेक्नोलॉजी के सहारे अवैध माइनिंग को रोकने के बारे में काम कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनिज का मामला अकेले शहडोल में नहीं है पूरे भारतवर्ष में इस प्रकार की अवैध की विधियां चलती हैं जिस पर कार्यवाही होना चाहिए. बैठक में रेत से जुड़े कार्यों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। साथ ही राजस्व के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण किए जाने की हिदायत दी गई। राजस्व में आम लोग नामांतरण गति से हो लंबित मामलों निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गए पटवारी और ASI की हत्या का मामला गरमाया रहा। कोई कहीं भी चोरी करेगा तो टेक्नोलॉजी की नजर रहेगी। जिसके लिए स्पेस टेक्नोलॉजी, सेटलाइट इमेजेज, इलेक्ट्रानिक नाका एआई बेस्ड सिस्टम लगाए जाएंगे। जिससे अब गलत कामों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सकेगा।प्रमुख सचिव खनिज शहडोल में कहा की  हम चाहते है राम राज्य आ जाए, लेकिन राम राज्य लाना बड़ा ही जटिल काम है। बताया जाता है प्रमुख सचिव खनिज की इस महत्वपूर्ण बैठक में शहडोल के जनसंपर्क प्रमुख को शामिल नहीं किया गया था जिस कारण से बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई वह स्पष्ट रूप से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सार्वजनिक नहीं हो पाया है
शहडोल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने जिला दंडाधिकारी  तरुण भटनागर के द्वारा रेत एवं कोयले के अवैध उत्खनन ,परिवहन व भंडारण पूर्णता प्रतिबंधित किए जाने के धारा 144 के तहत दिए गए आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि यह आदेश अपने आप में जिले के लिए ऐतिहासिक आदेश है तथा जिले में इन अवैध कार्यों से जो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी थी उसमें नियंत्रण के लिए यह एक सफल प्रयास होगा।भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाए तभी इस आदेश की उपयोगिता आम जनता को मिल पाएगी।

शहडोल 16 मई 2024- कलेक्टर तरूण भटनागर ने कलेक्टर शहडोल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम में आम जनता द्वारा प्राप्त होनी वाली शिकायतों एवं समस्याओं का समयावधि में कार्यवाही करने हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी कलेक्टर शहडोल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर प्राप्त हाने वाली शिकायतों, समस्याओं को संबंधित विभाग को तत्काल अग्रेषित कर कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश देगीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की शिकायत का स्क्रीनशाट लेकर उसे सही तरीके से कॉपी कर संबंधित विभाग के अधिकारी को व्हाट्सएप, मेल आदि पर तत्काल प्रेषित कर कार्यवाही उपरांत रिपोर्ट लेगीं तथा मूल शिकायत, सुझाव आदि पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही सहित समस्त जानकारी प्रत्येक समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत करेंगी।कलेक्टर शहडोल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम में जब भी कोई कमेंट, शिकायत और सुझाव दे तो उसे व्यवस्थित और पूरी जानकारी के साथ दिया जाये ताकि उस पर आगे की कार्यवाही के लिए सबंधितों को निराकरण के निर्देश दिए जा सकें तथा कॉमेंट में फोन नंबर अवश्य दर्ज करें जिससे संपर्क स्थापित किया जा सके।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles