राहुल के खटाखट-खटाखट पर, फिदा मोदी;कहा‘खटाखट-खटाखट’ विदेश चले जाएंगे.///राजनीतिक हिटमैन-स्वाति

Share

लखनऊ: 16 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन बिखर जायेगा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव गर्मी की छुट्टी पर ‘खटाखट-खटाखट’ विदेश चले जाएंगे।विपक्ष पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि चार जून के बाद ‘इंडी’ (इंडिया) गठबंधन खटाखट-खटाखट टूटकर बिखर जाएगा।मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार जिलों में अलग अलग रैलियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा, “ इस चुनाव में देश के सामने दो मॉडल हैं। एक तरफ राजग का ‘संतुष्टिकरण मॉडल’ है। और दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस का ‘तुष्टिकरण मॉडल’ है।”कहा, ”पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट-खटाखट और शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले, ये गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट-खटाखट। इनके टिकट बुक कराने की सूचना दे दी है।”उप्र में लोकसभा की 80 सीट के लिए कुल सात चरणों में मतदान होना है और चार चरणों में 39 सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है। अगले तीन चरणों में 41 सीट पर मतदान होगा।

नयी दिल्ली: 16 मई (भाषा) वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुना गया।एससीबीए के चुनाव बृहस्पतिवार को हुए थे। सिब्बल के अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता – आदिश सी. अग्रवाल, प्रदीप कुमार राय, प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे और नीरज श्रीवास्तव एससीबीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे।

 

नई दिल्ली   स्वाति ने शुक्रवार को अपना बयान भी तीस हजारी कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और राजनीतिक हिटमैन शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिश शुरू कर दी है।स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है. कथित रूप से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्रॉइंग का एक वीडिया तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर यह साफ नहीं हो रहा है कि यह कहां का वीडियो है. News18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में स्‍वाति मालीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हाथ लगाकर देखो मैं तुम्‍हारी नौकरी ले लूंगी’. वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन आया है.वीडियो सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने X पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा.

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles