अवैध खनिजों के भंडारण करने वालो पर एफआईआर के दिए निर्देश

Share

शहडोल 25 मई 2024- कलेक्टर तरुण भटनागर ने अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश जिला खनिज अधिकारी शहडोल को दिए। जानकारी के अनुसार ग्राम नवलपुर तहसील सोहागपुर के के खसरा क्रमांक 2, 1567 रकवा 1.250 हे० के क्षेत्र में खनिज कोयला के अवैध उत्खनन के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर तहसील सोहागपुर जिला शहडोल (म०प्र०) (अवैध उत्खननकर्ता)  अवनीश तिवारी पिता  कृष्णकांत तिवारी निवासी ग्राम नवलपुर, तहसील ब्यौहारी ग्राम सथनी के खसरा क्रमांक 22/7 रकवा 0.01600 हे० के अंश भाग में रेत का अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर शिवप्रसाद सिंह पिता राजकुमार सिंह निवासी ग्राम दुर्गापुर तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल (म०प्र०) (अवैध भण्डारण कर्ता) तहसील ब्यौहारी ग्राम सथनी के खसरा क्रमांक 205 रकवा 1.247हे० के अंश भाग में रेत अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर  उमंग सिंह पिता उमेश सिंह एवं नीरज सिंह पिता अनिल सिंह निवासी ग्राम सथनी तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल (म०प्र०) (अवैध भण्डारण कर्ता) ग्राम बरहाई तहसील ब्यौहारी के खसरा क्रमांक 83/1/1 रकवा 0.1810 हे० के अंश भाग में रेत अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर श्री अजीत पिता रामधनी ब्राम्हण निवासी ग्राम बरहाई तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल श्री रामधार पिता रामधनी ब्राम्हण निवासी ग्राम बरहाई तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल,ग्राम बरहाई तहसील ब्यौहारी के खसरा क्रमांक 81/1 रकवा 0.676 0 हे० के क्षेत्र में अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर  अशोक सिंह, संतोष सिंह, अमर सिंह, अमरजीत पिता  सुरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, हीरेन्द्र सिंह पिता भरतशरण सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह पिता अंबिका सिंह  पुष्पेन्द्र सिंह पिता विष्णुप्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह पिता जनार्दन सिंह, बृजेन्द्र सिंह पिता बलभद्र सिंह सभी निवासी ग्राम बरहाई तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल ग्राम गोरतरा तहसील सोहागपुर के खसरा क्रमांक 144/1 रकवा 0.494 एवं खसरा क्रमांक 144/2 रकवा 0.445 हे० क्षेत्र में रेत अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर श्री अमन यादव पिता मोती लाल यादव निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नम्बर 28/37 जिला शहडोल श्री नितेश यादव पिता आत्माराम यादव निवासी ग्राम गोरतरा तहसील सोहागपुर जिला शहडोल (अवैध भण्डारण कर्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर ने जिला खनिज अधिकारी को दिए।

इसी प्रकार तहसील ब्यौहारी ग्राम सथनी के खसरा क्रमांक 139/2/2 रकवा 0.0850 हे० के अंश भाग में रेत का अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर श्रीमती गीता सिंह पति नारायण सिंह निवासी ग्राम सथनी तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल (म०प्र०) (अवैध भण्डारण कर्ता, ग्राम लुकामपुर तहसील जैतपुर के खसरा क्रमांक 158, 159 रकवा 3. 641 हे० के अंश भाग में अवैध भण्डारण के संबंध में प्रशमन सूचना पत्र पर(अवैध भण्डारण कर्ता)) मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड  शहडोल (म०प्र०) (अवैध भण्डारण कर्ता) के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
….
शहडोल 25 मई 2024- कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी शहडोल  सतीश कश्यप को विदेशी एवं देशी मंदिरा भांडागार में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन एन्ट्री में भिन्नता पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि विदेशी/देशी मंदिरा भांडागार शहडोल के निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी एवं देशी वेयर हाउस के ऑनलाईन एवं ऑफलाइन स्टाक में भिन्नता पाई गई। वेयर हाउस के अभिलेख संधारण में पाई गई अनियमिताओं से स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा विदेशी/देशी मदिरा वेयर हाउस का नियमित तौर पर निरीक्षण नही किया जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि आप अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाह एवं उदासीन है। आपका उपरोक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत उल्लंघन की श्रेणी में आता हैं, जो दण्डनीय हैं। उक्त अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के कृत्य के लिए क्यो न मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियन्त्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत आपके विरूध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जावें

श्रीमती संपतिया मरावी को विदेशी एवं देशी मंदिरा भांडागार के अभिलेख संधारण में अनियमित्ता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। मृत्युंजय ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक, प्र. अधिकारी विदेशी मदिरा भांडागार जमुआ जिला शहडोल, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अंग्रेजी वेयर हाउस (विदेशी मंदिरा भांडागार जमुआ) में ऑनलाईन एवं ऑफ लाइन एन्ट्री में अनियमित्ता पाई गई.

कमिश्नर ने किया शिक्षा परिसर में निर्माणाधीन कक्षों का  निरीक्षण, नाराजगी व्यक्त की।
===
शहडोल 25 मई 2024-कमिश्नर शहडोल संभाग  वीएस जामोद ने आज अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के कन्या शिक्षा परिसर में लगभग 34 लख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निर्माणाधीन कक्षों में सीलिंग कार्य को तकनीकी रूप से ठीक नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles