24 घंटे में लू से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत// INDIA को 295 सीटें का दावा ।

Share

पटना: 31 मईयूपी में लू-गर्मी का कहर, 24 घंटे में 52 मौतें - Tarun Mitra समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। दिल्ली में शनिवार अपराह्न अचानक मौसम बदल गया और शहर में धूल भरी आंधी चली तथा आसमान में बादल छा गए।

नई दिल्ली: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि लोगों ने सक्षम, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए मतदान किया है और तुष्टीकरण, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को अलग रखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 370 से अधिक लोकसभा सीटें और एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

नयी दिल्ली  लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस ने IN.D.IA को कम से कम 295
सीटें मिलने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को कहा कि I.N.D.I.A की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली।
उन्होंने बताया कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर
देकर कहा कि I.N.D.IA गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं
आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और
इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।I.N.D.I.A की बैठक ढाई घंटे चली।
‘खड़गे ने मीडिया से कहा, ‘हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग
एकसाथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। हमने निर्णय लिया है
कि हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे।’ L.N.D.I.A की बैठक में 23 नेता शामिल हुए।
ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

नयी दिल्ली: 1जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालत को विश्वास दिला सकने वाले ‘मृत्यु-पूर्व प्रामाणिक बयान’ पर भरोसा किया जा सकता है और यह बिना किसी पुष्टि के किसी आरोपी को दोषी ठहराने का एकमात्र आधार हो सकता है।महाराष्ट्र के बीड जिले में 22 साल पहले पुलिस कांस्टेबल पत्नी की हत्या के मामले में एक पूर्व सैन्यकर्मी की सजा बरकरार रखते हुए शीर्ष अदालत ने 15 मई को यह टिप्पणी की।

कन्याकुमारी (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपना 45 घंटे लंबा ध्यान समाप्त किया ध्यान सत्र के समापन पर, सफेद वस्त्र पहने मोदी ने रॉक मेमोरियल के बगल में स्थित तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा का दौरा किया और श्रद्धांजलि स्वरूप वहां एक विशाल माला चढ़ाई।कन्याकुमारी अपने सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है और स्मारक तटरेखा के पास एक छोटे से टापू पर स्थित है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles