17वीं लोकसभा को भंग //नयी संसद में भी ‘सितारों’ का साथ

Share

नयी दिल्ली: पांच जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की सलाह पर बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली: पांच जून (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्रों के बीच सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजिद ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली नीतियों की वकालत करना तथा टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को विकसित करने के लिए अनुसंधान एवं नवाचार में निवेश करना अनिवार्य है।

नयी दिल्ली:    पांच जून (भाषा) इस लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने कई नए तो कई पुराने सेलिब्रिटी चेहरों को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में पसंद किया है, जिनमें  सांसद बनने वाले कंगना रनौत और अरुण गोविल से लेकर हेमा मालिनी और मनोज तिवारी तक हैं।देश की 543 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में 19 अप्रैल से एक जून तक हुए चुनाव में फिल्मी दुनिया के कई नामचीन लोग मैदान में थे।कई बार अपने बयानों से विवाद में रहीं कंगना ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद अपना जीवन जन सेवा को समर्पित कर देंगी। सांसद के रूप में वह किस तरह काम करती हैं, इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।इसी तरह धारावाहिक ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल को भाजपा ने पहली बार चुनाव में उतारा था। मेरठ लोकसभा सीट से उन्होंने समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को 10,585 मतों के अंतर से हराया है।हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश धनगर को हराया है।भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को पराजित किया है। वह भी इस सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद के रूप लोकसभा पहुंचे हैं। दिल्ली में भाजपा ने उन्हें छोड़कर बाकी छह सीट पर उम्मीदवार बदल दिए थे।

भोजपुरी सिनेमा जगत के एक और मशहूर कलाकार रवि किशन ने भी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को हराकर दूसरी बार लोकसभा में जाने का मौका प्राप्त किया है।केरल में अभिनय से राजनीति में आए भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर पहली बार जीत हासिल की है। उन्होंने भाकपा के वी.एस. सुनीलकुमार को हराया है।पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एस.एस. अहलूवालिया को शिकस्त दी है।वह इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया और आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की।पूर्व अदाकारा और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से इस चुनाव में हार गई हैं।सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस बार समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव के सामने जीतने में विफल रहे।अभिनेता और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की पिथापुरम विधानसभा सीट पर वाईएसआर कांग्रेस की वी.गंगा को पराजित किया है।बांग्ला फिल्मों में अभिनय करते हुए राजनीति में आईं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जून मलिया ने मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र में कड़े मुकाबले में भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया। मलिया मेदिनीपुर से पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्य चुनी गई थीं।बांग्ला फिल्म और टेलीविजन की अभिनेत्री सायनी घोष ने पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से भाजपा के अनिर्बान गांगुली को हरा दिया है। सायनी को इस बार अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जगह टिकट दिया गया था जो 2019 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में, तृणमूल कांग्रेस की तीन बार की सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने भाजपा के देबतनु भट्टाचार्य के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। ​​राज्य के हुगली और घाटल निर्वाचन क्षेत्रों में लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सेलिब्रिटी चेहरों के बीच थी। लेकिन दोनों में तृणमूल ने बाजी मारी। हुगली से अभिनेत्री रचना बनर्जी ने भाजपा की उम्मीदवार और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी के खिलाफ जीत हासिल की। सांसद के रूप में यह रचना बनर्जी का पहला कार्यकाल होगा।तृणमूल कांग्रेस के देव अधिकारी ने साथी अभिनेता और भाजपा के हिरन चटर्जी को हराकर अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटल पर कब्जा किया। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। दशकों से फिल्मी हस्तियों और भारतीय राजनीति का गहरा नाता रहा है। सिनेमा जगत के नरगिस, सुनील दत्त, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और मुनमुन सेन जैसे चेहरे भी एक समय राजनीति में उतर चुके हैं।‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया, रावण का किरदार अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी और ‘महाभारत’ में कृष्ण के रूप में लोकप्रिय हुए नीतीश भारद्वाज भी निचले सदन के सदस्य रह चुके हैं।दक्षिण भारत में भी एन.टी. रामा राव, एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता जैसे दिग्गज राजनेता अभिनय की दुनिया से ही सियासत में आए थे।इनके अलावा कमल हासन, विजय, प्रकाश राज, भगवंत मान, परेश रावल, उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा और किरण खेर जैसे अभिनय से जुड़े लोग भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

नयी दिल्ली: पांच जून (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को अन्य राजनीतिक दलों की तरह यहां पार्टी कार्यालय के लिए जगह लेने का अधिकार है। साथ ही उच्च न्यायालय ने केंद्र से इस मुद्दे पर छह सप्ताह के भीतर फैसला लेने को कहा।न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय दलों को दिल्ली में ‘जनरल पूल’ (आवासीय आवंटन प्रणाली) से दिल्ली में लाइसेंस शुल्क के भुगतान पर कार्यालय के लिए एक आवासीय इकाई का अधिकार है और यह तब तक के लिए है जब तक उन्हें अपना दफ्तर बनाने के लिए ज़मीन नहीं मिल जाती।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles