पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी../नई जनगणना , जाति आधारित आंकड़े देने की मांग

Share

नयी दिल्ली:चुनाव बाद आएगी पीएम किसान योजना की किस्‍त, जिन किसानों ने नहीं किया है यह  काम, उनको नहीं मिलेंगे पैसे - News18 हिंदी प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और उनमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे

नयी दिल्ली: 10 जून (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को नई जनगणना कराने और इसमें जाति आधारित आंकड़े देने की मांग दोहराते हुए कहा कि ऐसा करने से संविधान में निहित सामाजिक न्याय को सही अर्थ मिलेगा।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि नई जनगणना में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के रूप में वर्गीकृत समुदायों की जनसंख्या पर भी डेटा दिया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके तहत 10 जुलाई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 जुलाई को होगी। ये उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं।जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें रूपौली (बिहार), रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला (सभी पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ और मंगलौर (उत्तराखंड), जालंधर पश्चिम (पंजाब) और देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय मंत्री और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने सोमवार को उन मीडिया रिपोर्टों को ‘पूरी तरह गलत’ बताया, जिनमें कहा गया था कि वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से ‘बाहर निकलने’ की कोशिश कर रहे हैं।फेसबुक पोस्ट में गोपी ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।उनका यह बयान रविवार रात मीडिया से बातचीत में उनकी टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा क्योंकि वह और फिल्में करना चाहते हैं। इससे मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में उनकी भूमिका जारी रहने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

रामपुर: रामपुर की एक अदालत ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को आठ साल पहले डूंगरपुर इलाके में लोगों को उनके घर खाली करने के लिए मजबूर करके लूट और हिंसा में शामिल होने से संबंधित एक मामले में उनका नाम दोषमुक्त करते हुए राहत प्रदान की।खान के वकील जुबैर अहमद ने बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विजय कुमार ने 2016 से संबंधित मामले में खान और पांच अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।अदालत ने मामले में सबूतों के अभाव में समाजवादी पार्टी के नेता को आरोपों से मुक्त कर दिया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles