
शहडोल 10 जून 2024- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों को अविरल बनाये जाने के उद्देश्य से जिले में स्थित नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कहीं नदी-नाला तो कहीं तालाब और कहीं पर्कुलेशन टैंक तो कहीं कंटूर ट्रैंच बनाने में लोग जुटे हुए है।इसी कड़ी में जल गंगा अभियान के तहत आज जल संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत बेरिहाई ग्राम बरुका भमरहा तितरा जनपद पंचायत बुढार में नाला की साफ सफाई का कार्य किया गया। सेमरा में स्टॉप डैम के साफ सफाई का कार्य किया गया जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। जल गंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत करकटी में धूमा देवी तालाब में गहरीकरण का कार्य किया गया जिसमे लोगो ने श्रम दान किया गया। आज ग्राम पंचायत महादेवा में नाला ट्रेचिंग का कार्य किया गया जिसमे लोगों ने श्रम दान किया।
शहडोल 10 जून कलेक्टर तरूण भटनागर ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को निर्देश दिए कि नगर के ढावा, लाज एवं होटलों में मदिरा विक्रय का कार्य तेजी से हो रहा है, इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाएं। उन्होने आबकारी विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जिले में जहां पर भी बिना लायसेंस के मदिरा का विक्रय किया जा रहा है कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि बारिस के कारण होने वाले विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव हेतु अभी से तैयार रहे। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे संक्रामक रोगों से बचाव हेतु मेडिकल टीम तैयार कर लें। उन्होनें निर्देश दिए कि समस्त ब्लाक मेडिकल आफिसर संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित आंगनवाडी़ कार्यकर्ता, एवं आशा कार्यकर्ता को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु प्राथमिक तौर पर क्या किया जा सकता है, इस पर अच्छे से ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी तथा बीएमओं को निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टर, नर्स समय पर उपस्थित रहें एंव पर्याप्त मात्रा मे दवाईयां उपलब्ध हों इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियेां को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए कि संक्रामक रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग का प्रशिक्षण, एवं जिले की समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर जानकारी देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिस के कारण पानी की सुद्धता में आई कमी से होने वाली बीमारियों से भी बचाव के लिए तैयार रहेें। उन्होंने कहा कि अशुद्ध पानी पीने की वजह से बीमारी न हो इसे लिए पानी की सतत रूप से जांच करना आवश्यक है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले मे पानी की शुद्धता की जांच सतत रूप से करना सुश्चित करें, एवं पानी को पीने योग्य बनाने हेतु कार्यवाही करें। उन्होनें समस्त बीएमओं को निर्देेश दिए कि वे अशुद्ध पानी एवं बरसात के वजह से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीम तैयार करें एवं सूचना मिलने पर मरीज को तत्काल उपचार मुहैया कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर लोगों को इस बात की समझाईस दे कि ऐसी जल संरचनाएं जिसमें गोबर, खाद, एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का ढेर लगा हो उस पानी का उपयोग पीने के लिए न करें इससे बीमारी हो सकती है। उन्होने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को अशुद्ध पानी की वजह से होनी वाली बीमारियो एवं शुद्ध पानी के लाभ के बारे में भी बताएं।
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दूल्हा तालाब व उसके आसपास के परिसर की श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई की गई इस अवसर पर जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच व स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान में सहभागिता की। जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी एम मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत अमगंवा, जरियारी, पसला, लहरपुर, पोडी- सिंघोरा में जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा तालाब की मेढ में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जनपद सीईओ ने बताया कि जनपद अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में अभियान अंतर्गत विविध गतिविधि आयोजित की जा रही है उन्होंने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार देशदीप सक्सेना की माता जी और राजधानी के वरिष्ठ लेखक श्री घनश्याम सक्सेना की धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ईश्वर से देशदीप सक्सेना की माता जी एवं श्रीमती कुसुम सक्सेना की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है।

