/ 5 हाथियों को पकड़ बांधवगढ़ पार्क में छोड़ने के निर्देश

Share

उमरिया 11 जुलाई –  मध्य प्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार) नियम 2022 के तहत जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत 4 ग्राम पंचायत में पेसा एक्ट की ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे नवीन ग्राम सभा गठन हेतु नजरी नक्शा का भौतिक सत्यापन किया गया। तहसीलदार पाली के द्वारा ग्राम पंचायत सलैया 2 के गडरहा टोला, ग्राम पंचायत ओदरी के आम्हा टोला ग्राम पंचायत खोलखमहरा के ककरहाई टोला ग्राम पंचायत नरवार के मरवा टोला में तहसीलदार पाली के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से फलिया टोला में जाकर नजरी नक्शा का भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार महोदय एवं ब्लॉक समन्वयक पेसा सरपंच सचिव रोजगार सहायक मोबिलाईजर उस फलिया टोला के मतदाता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

 

नई दिल्ली वर्ष 2019-2024 के दौरान केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस को अपनाने में उल्लेखनीय गति आई और 37 लाख फाइलें, यानी 94 प्रतिशत फाइलों को ई-फाइल के रूप में और 95 प्रतिशत रसीदों को ई-रसीद के रूप में संभाला गया। सरकार ने इस पहल को और बढ़ाने के लिए ई-ऑफिस एनालिटिक्स विकसित किया। केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के सफल कार्यान्वयन की पृष्ठभूमि में सरकार ने निर्णय लिया है कि डीएआरपीजी के सरकार के 100 दिवसीय एजेंडे के तहत भारत सरकार के सभी संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में ई-ऑफिस लागू किया जाएगा। अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद कार्यान्वयन के लिए 133 संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों की पहचान की गई। डीएआरपीजी ने 24 जून 2024 को संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में ई-ऑफिस अपनाने के दिशानिर्देश जारी किए।

जंगली हाथियों को पकड़कर निकटवर्ती बांधवगढ़ पार्क में छोड़ने के निर्देश

भोपाल :   प्रदेश के अनूपपुर जिले में इन दिनों पाँच जंगली हाथियों के समूह से बिछड़े दो हाथियों के मानव बस्तियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेआम विचरण करने की घटना प्रकाश में आई है। जिससे ग्रामीणजन परेशान एवं भयभीत हैं।ग्रामीणों की यह परेशानी जानकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने गुरूवार को अपने गृह जिले अनूपपुर पहुँचकर जंगली हाथियों के खुलेआम विचरण पर गहन चिंता जाहिर की। उन्होंने कमिश्नर शहडोल, कलेक्टर अनूपपुर एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिये। श्री जायसवाल ने वन विभाग के जिला अधिकारियों को इन प्रवासी हाथियों के लिये कैप्चर ऑपरेशन चलाकर मानव बस्तियों से हटवाने तथा इन्हें पकड़कर निकटवर्ती बांधवगढ़ नेशनल पार्क में छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन जंगली हाथियों के खुलेआम विचरण के कारण मानव बस्तियों में किसी भी प्रकार की अप्रिय या भय की स्थिति निर्मित न होने पाये

शहडोल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के पुलिस लाइन में कमिश्नर शहडोल संभाग  बीएस जामोद, एडीजीपी  डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर  तरूण भटनागर, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश ने पौधरोपण किया 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles