
नई दिल्ली: समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार “ये लगातार आतंकवादी हमले जम्मू-कश्मीर की बिगड़ती स्थिति को दर्शा रहे हैं। हमारे सैनिक और उनके परिवार भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं।” जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़ में चार जवानों के शहीद होने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को बार-बार सुरक्षा में हुई चूक की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए। यह ताजा घटना कठुआ जिले के सुदूर माचेडी वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर हुए आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद हुई है, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और इतने ही घायल हो गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि एक के बाद एक ऐसी भयावह घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं और सेना के जवान और उनके परिवार “भाजपा की गलत नीतियों” का खामियाजा भुगत रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह एक अधिकारी समेत चार बहादुर जवानों की शहादत से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा, “भारत माता की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं और हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” उन्होंने कहा कि कायर आतंकवादियों द्वारा की जा रही हिंसा की इन घटनाओं की जितनी भी कड़ी निंदा की जाए कम है। खड़गे ने कहा, “पिछले 36 दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर हमारी सुरक्षा रणनीति में सावधानीपूर्वक बदलाव की जरूरत है। मोदी सरकार ऐसे काम कर रही है जैसे सब कुछ ‘सामान्य’ चल रहा है और कुछ भी नहीं बदला है। उन्हें पता होना चाहिए कि जम्मू क्षेत्र इन हमलों का खामियाजा तेजी से भुगत रहा है।” उन्होंने कहा, “हम झूठी डींगें हांककर, फर्जी बयानबाजी करके और शोर मचाकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकते। एक राष्ट्र के तौर पर हमें सीमा पार आतंकवाद के खतरे से मिलकर लड़ना होगा।” खड़गे ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
केरल : 42 घंटे लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने लिखा भावुक संदेश, ‘मेरे हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे थे’
तिरुवनंतपुरम: 16 जुलाई (भाषा) तिरुवनंतपुरम में बीते सप्ताहांत एक बड़े राजकीय अस्पताल की लिफ्ट में 42 घंटे तक फंसे रहे 59 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उस दौरान उन्होंने अपने परिवार के लिए अंतिम संदेश लिखकर उसे बैग में रख लिया था।उलूर निवासी रवींद्रन नायर ने बताया कि लंबे वक्त तक बगैर पानी के लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान उनके हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे थे। नायर शनिवार को अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग की ओर जा रहे थे कि तभी लिफ्ट बीच रास्ते में बंद हो गई और वह वहीं फंस गये।
हेंद्रगढ़ (हरियाणा): 16 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है, तो वह पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी।शाह ने यहां ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण प्रदान करने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेलकर आयोग का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने इसकी सिफारिशों को वर्षों तक लागू नहीं किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसे 1990 में जब स्वीकार किया गया तो (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने ढाई घंटे का भाषण दिया था और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का विरोध किया था।’’शाह ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। अगर वे यहां (सत्ता में) आते हैं तो यहां भी ऐसा ही होगा।’’

