मनरेगा के तहत ‘शून्य’ धनराशि दी गई पश्चिम बंगाल को//सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, 2 घायल,रीवा में चार बच्चों की मृत्यु होने पर  4 लाख रुपए देने के निर्देश

Share

सागर मध्य प्रदेश के सागर में मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, 2 घायल, सागर जिले में को एक जर्जर रविवार मकान की दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच रहली विधानसभा सीट के अंतर्गत शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर के पास हुई।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) और एक उप-इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु होने पर दिवंगत बच्चों के परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि बढ़ाकर 4 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कल रीवा में दीवार गिरने से ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के 5 से 8 वर्ष आयु के बच्चों की असमय मृत्यु पर 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी।

नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा) व्यापक अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन डेटा से प्रौद्योगिकी के अत्यधिक उपयोग और छात्रों के प्रदर्शन के बीच नकारात्मक संबंध का पता चलता है, फिर भी चार में से एक से भी कम देश ने विद्यालयों में स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) की रिपोर्ट से मिली।संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा प्रकाशित ‘शिक्षा में प्रौद्योगिकी’ रिपोर्ट ने इसका उल्लेख किया है कि मूल्यांकन डेटा से पता चला है कि मोबाइल के नजदीक होने से छात्रों का ध्यान भटकता है और सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने मनरेगा पर एक प्रश्न के उत्तर में उच्च सदन में दिए गए जवाब का हवाला देते हुए रविवार को दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने जवाब में आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पश्चिम बंगाल को 100 दिवसीय महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ‘शून्य’ धनराशि दी गई है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तृणमूल कांग्रेस और इसके लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से इस योजना पर श्वेतपत्र की मांग कर रहे हैं ताकि यह साबित हो सके कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल को क्या भुगतान किया है।

शहडोल जिले के थाना क्षेत्र धनपुरी निवासी सकीला बानो पति अफजल खान  को एक सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र व वीवो कम्पनी मोबाईल एवं 3000 नगदी कुल कीमती 2,50,000 रू. का सामग्री ब्यौहारी पुलिस   द्वारा वापस दिलाया गया, सोने के जेवरात व अन्य सामग्री वापस पाकर सकीला के चेहरे पर  मुस्कान आई। सकिला ने कहा कि  26 दिसंबर 2022 को फरियादिया सकीला बानो पति अफजल खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धनपुरी था अमलाई थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि चुंगी नाका ब्यौहारी से अपने मायके ग्राम खैरा के लिये आटो में बैठक जाते समय मेरा एक लेडीज पर्स जिसमे सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसू व वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं 3,000 नगदी रकम थी जो रास्ते मे कहीं गिर गया है।  जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के मुझे गुम हुई सामग्री को वापस दिलाया इसके लिए मैं  पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles