
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की घोषणा कर दी हैशहडोलऔर सतनाके प्रभारीमंत्री के रूप मेंउपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को नियुक्त किया गया है राजेंद्र शुक्ल के लिए शहडोल जाना पहचाना उनके कर्म क्षेत्र रहा है उनकेप्रभारी मंत्री बन जाने से शहडोल में विकास की संभावनाओं को चार चांद लग सकता हैउमरिया में नगर सिंह चौहानऔर अनूपपुर मेंदिलीप सिंह अहिरवार वन एवं पर्यावरण मंत्री,प्रभारी मंत्री के रूप मेंनियुक्त किए गए हैं.
नवागत कलेक्टर केदार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
शहडोल 13 अगस्त 2024- भारत के संविधान के पांचवी अनुसूची में अनुसूचित विशेष आदिवासी प्रक्षेत्र शहडोलमेंअभी कुछ मैंने पहले हीकलेक्टर तरुण सिंहनियुक्त होकर कर रहे थेअचानकउनके स्थानांतरण की खबरने एक रहस्य में वातावरण पैदा कर दियाहालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैकी कलेक्टर तरुण सिंहको किस अपराध के लिएशहडोल से हटकर दंडित किया गया है वैसे उनका कार्यजनहित में सक्रियता काअपेक्षा से अधिक तेजी से दौड़ रहा थाऔर उनके नवाचार सेआम आदमी कोराहत मिलती दिखाई दे रही थीकिंतु प्रशासनऔर शासन ने बैठे लोगों को आदिवासी विशेष क्षेत्र मेंशायद उनकी जरूरत से ज्यादाएक नए कलेक्टर की आवश्यकता महसूस हुईअब नए कलेक्टर के रूप मेंकेदार सिंह शहडोल केनए कलेक्टर बनाए गए हैंशहडोल जिले के नवागत कलेक्टर केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर ने पदभार ग्रहण कर विभिन्न प्रभागों के अधिकारियों से उनके प्रभागों और दायित्वों के संबंध में परिचयात्मक चर्चा की। 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर सिंह प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। सिंह पूर्व में सीहोर और राजगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर कार्य कर चुके हैं। नवागत कलेक्टर संचालक पंचायत राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, चीफ जनरल मैनेजर विद्युत विवरण कंपनी लिमिटेड, उप सचिव मंडी बोर्ड, उप सचिव खाद्य एवं नियंत्रक, अपर कलेक्टर सीहोर, एडिशनल कमिश्नर इंदौर नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
भोपाल
उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज नागरिकों के पास विकास की अनंत संभावनायें हैं। इन संभावनाओं का लाभ उठाकर भारत को विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे मनोयोग से प्रयास कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता। सफल व्यक्तियों के जीवन से उनके अथक प्रयास और लगन की सीख आम नागरिकों को मिलती है। जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, साथ ही प्रगति की राह में मार्गदर्शन का कार्य भी करती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल रेडिसन भोपाल में “माईएफ़एम एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2024” कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं उद्यमियों को पुरस्कृत किया।
ब्यौहारी में सांसद मिश्रा की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
शहडोल 13 अगस्त 2024-देश भर में पूरे हर्षोल्लास उत्साह एवं उमंग के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।इसी तारतम्य में आज जिले के कृषि उपज मंडी ब्यौहारी में संसदीय क्षेत्र सीधी के सांसद राजेश मिश्रा की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी गई तथा 15 अगस्त को तिरंगे के सम्मान में तिरंगा फहराने एवं तिरंगे का सम्मान करने की बात कही गई।इस अवसर पर विधायक शरद कोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

