कुछ विपक्षी देश विरोधी ताकत;आजादी पूर्व संध्या में राष्ट्रपति के पहले उपराष्ट्रपति का संदेश

Share

  स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर 2014 के बाद की आजादी में महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का संदेश सुनना बाकी ही था कि इसके पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया। उन्होंने खुलकर एक पार्टी कार्यकर्ता की तरह तिरंगा यात्रा में अपना संदेश दिया। उन्हें अपने ही देश में कुछ लोग देश में अस्थिरता लाने वाले दिख रहे हैं उनकी शिकायत शेयर बाजार के महा घोटाले पर हिडनवर्ग की रिपोर्ट के बाद सेबी प्रमुख माधवी बुच पर लगाए गए आरोपी को संसदीय समिति से जांच करने की मांग पर विरोधी पार्टी के लोगों को ऊपर शंका है। दरअसल उपराष्ट्रपति शायद पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने कानून का शिक्षा भी प्राप्त की और पूरी निष्ठा से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आरएसएस के कार्यकर्ता न होने के बावजूद भी संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त करने वाले संसद के पहले सभापति के रूप में जाने जाएंगे। इस तरह राष्ट्रपति के पहले उपराष्ट्रपति ने अपना संदेश स्पष्ट किया है कि देश किस दिशा में चल रहा है और हमें किस दिशा में जाना चाहिए।

राष्ट्रीय अखबार दैनिक जनसत्ता के अनुसार  अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रपट में सेबी प्रमुख पर लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की विपक्ष की मांग पर पलटवार करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत तेज गति से विकास कर रहा है, लेकिन कुछ लोग देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं। उपराष्ट्रपति ने
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित  भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने के बाद यह टिप्पणी की।
मालूम हो कि विपक्ष लगातार भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर सरकार पर हमला कर रही है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि देश का तेज गति से विकास होते देख कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए अवरोध व अस्थिरता लाना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि अगर भारत इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो निश्चित रूप से विश्व गुरु बन जाएगा। जो लोग अवरोध पैदा करते हैं, वे कहीं से कुछ भी बात
उठ जाए तो उसको प्रामाणिक मान लेते हैं। लोगों को ऐसी देश विरोधी ताकतों से सतर्क.रहना चाहिए
उपराष्ट्रपति ने कहा यह सदी भारत की सदी है। आज प्रत्येक ‘भारतीय देश विरोधी ताकतों को परास्त करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी देशवासियों से अपील करते हैं कि हर परिस्थितियों में देश के हित को व्यक्ति, राजनीति और समाज के हितों से ऊपर रखना। भारत ऐसा देश बन चुका है, जी
लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78चें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15
अगस्त तक मनाया जा रहा है। इस मौके परकेंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजीजू और मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles