इसरो; पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-08 लांच //सिविल सेवा की नौकरियों के मोह से बाहर निकलने की जरूरत: धनखड़//‘आट्टम: द प्ले’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Share

PIB Delhiइसरो के नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘ईओएस-08’ को आज सुबह 9:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 द्वारा लांच किया गया।ईओएस-08 मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में एक माइक्रोसैटेलाइट का डिजाइन और विकास करना, माइक्रोसैटेलाइट बस के साथ सृजित पेलोड उपकरणों का निर्माण करना, तथा भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिए आवश्यक नई प्रौद्योगिकियों को शामिल करना है।माइक्रोसैट/आईएमएस-1 बस पर निर्मित, ईओएस-08 तीन पेलोड ले जाता है: इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड (ईओआईआर), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (जीएनएसएस-आर), और एसआईसी यूवी डोसिमीटर। ईओआईआर पेलोड को उपग्रह-आधारित निगरानी, ​​आपदा निगरानी, ​​पर्यावरण निगरानी, ​​आग का पता लगाने, ज्वालामुखी गतिविधि अवलोकन और औद्योगिक और बिजली संयंत्र आपदा निगरानी जैसे अनुप्रयोगों के लिए दिन-रात मिड-वेव आईआर (एमआईआर) और लॉन्ग-वेव आईआर (एलडब्ल्यूआईआर) बैंड में इमेज को प्राप्‍त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।जीएनएसएस-आर पेलोड समुद्री सतह वायु विश्लेषण, मिट्टी की नमी का आकलन, हिमालयी क्षेत्र में क्रायोस्फीयर अध्ययन, बाढ़ का पता लगाने और अंतर्देशीय जल निकायों का पता लगाने जैसे अनुप्रयोगों के लिए जीएनएसएस-आर-आधारित रिमोट सेंसिंग का उपयोग करने की क्षमता प्रदर्शित करता है

नयी दिल्ली: 16 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शायद भारतीय राजनीति की वर्तमान दुर्दशा की पूर्ण चित्रण बेरोजगारी के मामले में पारदर्शी कर दिया है जिसमें उन्होंनेरोजगार के अवसरके लिए”अन्य आकर्षक अवसरों” कोतरफ देखने की बात कही है.ताकिरोजगार के अवसर तलाश करने वालेहमारे युवाभारतीय व्यवस्था के भरोसे ना रहे.यह दुखदखबर आज हमें देखने को मिली.सिविल सेवा की नौकरियों के मोह से बाहर निकलने की जरूरत:  समाचार पत्रों में ‘कोचिंग सेंटर के विज्ञापनों की भरमार’ की ओर इशारा करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सिविल सेवाओं के प्रति छात्रों के ‘मोह’ पर चिंता व्यक्त की और उनसे अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध ‘आकर्षक’ अवसरों की तलाश करने का आग्रह किया।शायद आपदा में अवसरकी परिभाषा यहीं से निकलती है..

नयी दिल्ली: 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर कटाक्ष पर करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति’’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रोल किया है, जो ठीक नहीं है।पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने धनखड़ पर उनकी उस टिप्पणी को लेकर तंज कसा जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला किया था। उन्होंने कहा था कि संवैधानिक पद पर बैठा एक व्यक्ति उच्चतम न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेने के लिए कह रहा है, ताकि “हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य वाले विमर्श” को हवा दी जा सके।

नयी दिल्ली: 16 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शुक्रवार को क्षेत्रीय सिनेमा का बोलबाला रहा और मलयाली फिल्म ‘आट्टम: द प्ले’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जबकि कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles