
शहडोल 27 अगस्त 2024- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 28 अगस्त को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री शुक्ल 28 अगस्त को कार द्वारा प्रातः 8 बजे निज निवास रीवा से शहडोल हेतु प्रस्थान करेंगे, प्रातः 11 बजे शहडोल आगमन होगा तथा जिले के वरिष्ठ विधायकों,कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होगें, दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय हेतु प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12ः15 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे, दोपहर 12ः45 बजे कलेक्टर कार्यालय से सर्किट हेतु प्रस्थान करेंगे, दोपहर 1 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेंगा। उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से करकी ब्यौहारी हेतु प्रस्थान करेंगेे, सांय 4ः30 बजे करकी ब्यौहारी आगमन होगा एवं सांय 4ः40 बजे मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं सांय 6 बजे करकी ब्यौहारी से रीवा हेतु प्रस्थान करेंगे।
शहडोल 27 अगस्त 2024- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानो पर में आस्था, उल्लास व भक्ति मय वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। । इसी कड़ी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में किया गया। तीन दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व के अवसर पर मनीष अग्रवाल एवं साथी जबलपुर द्वारा भक्ति संगीत एवं स्वर म्यूजिक फाउण्डेशन, ग्वालियर द्वारा रासलीला, सुश्री कल्याणी मिश्रा एवं साथी, मऊगंज द्वारा लोक गायन एवं सुश्री मुस्कान चौरसिया एवं साथी बालाघाट, श्री रुद्रकांत ठाकुर एवं साथी, सिवनी द्वारा भक्ति संगीत एवं श्री धनीराम बगदरिया एवं साथी, डिण्डौरी द्वारा बैगा जनजातीय करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
जिसमें हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल, अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल, अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो जैसे अन्य भक्तिगीतों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभाई तथा भक्तिगीतों से झूम उठें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, शहडोल भाजपा के नेता संतोष लोहानी, सूर्यकांत निराला सहित अन्य समाजसेवी, अधिकारी व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में श्री कृष्ण पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

