
नयी दिल्ली: तीन सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति ने दिल्ली के उपराज्यपाल को संसद द्वारा पारित एवं दिल्ली सरकार पर लागू कानून के तहत कोई भी प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या वैधानिक निकाय गठित करने की शक्तियां प्रदान की हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल भी इस तरह के प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या वैधानिक निकायों में सदस्यों की नियुक्ति कर सकते हैं।केंद्र ने दिल्ली के उपराज्यपाल को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) और दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) जैसे किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड एवं आयोग का गठन करने का पूरा अधिकार दे दिया है।
भाजपा-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति से लड़ना हमारी जिम्मेदारी : खरगे, राहुल ने कहा
नयी दिल्ली:
तीन सितंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक की तथा कहा कि पार्टी नेताओं को भाजपा-आरएसएस की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ से लड़ना होगा और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना होगा।
नयी दिल्ली: भाषा लंबे समय से गांधी परिवार के वफादार सैम पित्रोदा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को “भारत की अवधारणा का संरक्षक” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल अपने पिता से ज्यादा बुद्धिमान हैं और वह रणनीति बनाने के मामले में भी उनसे बेहतर हैं।
‘आर्थिक बोझ’’ और उत्पीड़न एटलस साइकिल्स के सलिल कपूर ने कथितआत्महत्या कर ली..
नयी दिल्ली: तीन सितंबर (भाषा) एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार को लुटियंस दिल्ली इलाके में अपने घर पर कथित तौर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक कथित नोट में सलिल कपूर (65) ने अपने ऊपर ‘‘आर्थिक बोझ’’ और चार लोगों द्वारा उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
उदगीर (महाराष्ट्र): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से देश की प्रगति और विकास होगा। उन्होंने पुरुषों से महिलाओं की क्षमताओं को पहचानकर उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करने को कहा।महिलाओं का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने देश के कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई।मुर्मू महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में एक सभा को संबोधित कर रही थीं, जहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की ‘मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहन योजना’ और ‘शासन आवेदन दारी’ कार्यक्रमों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
रुपया 4 पैसे गिरकर 84.02 (अनंतिम) पर बंद
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट के बीच बुधवार को रुपया 4 पैसे गिरकर 84.02 (अनंतिम) पर बंद हुआ, क्योंकि निवेशक जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से दूर रहे।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.96 पर खुला और दिन के दौरान 83.95-84.01 के दायरे में कारोबार किया। सत्र के अधिकांश समय में इकाई 83.95-83.97 के सीमित दायरे में घूमती रही।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा समूह से कहा कि वह अपने शीर्ष अधिकारियों और मौजूदा शेयरधारकों के बारे में जानकारी दे और साथ ही उन संपत्तियों की सूची भी दे जिन्हें बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए यह राशि सेबी-सहारा रिफंड खाते में जमा करानी होगी। 31 अगस्त, 2012 को दिए गए निर्देशों की श्रृंखला में शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया था कि सहारा समूह की कंपनियां – सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) – व्यक्तिगत निवेशकों या निवेशकों के समूह से एकत्रित राशि को सेबी को तीन महीने के भीतर सदस्यता राशि प्राप्त होने की तिथि से पुनर्भुगतान की तिथि तक 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ वापस करेंगी।

