
जमानत देते प्रश्न खड़ा किया कि पिंजरे के तोते से धारणा को बदलना चाहिए सीबीआई को
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी है इस पर उपमुख्य मंत्री रहे मनीष सिसोदिया का कहना है कि कट्टर ईमानदारी की जीत हुई है. जबकि भारतीय जनता पार्टी के गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है भ्रष्टाचारी कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल को कंडीशनल बेल मिला। अरविंद केजरीवाल को तुरंत चाहिए कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दे… लेकिन जो अरविंद केजरीवाल राजनीति में आकर कहते थे कि अगर किसी नेता पर आरोप लग जाए तो इस्तीफा दे दे आज वह कंडीशनल बेल पाते हैं और 6 महीने तक जेल में रहकर आए और आज कंडीशनल बेल मिलने पर भी इस्तीफा नहीं दिया ।

