
नयी दिल्ली: 13 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को शुक्रवार को अनुचित करार दिया तथा जांच एजेंसी से कहा कि उसे ‘‘पिंजरे में बंद तोता’’ की धारणा से निश्चित रूप से बाहर निकलना चाहिए।आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक केजरीवाल को जमानत देने को लेकर न्यायमूर्ति सूयकांत के निर्णय से सहमति जताने वाले, परंतु अलग से लिखे अपने फैसले में न्यायमूर्ति भुइयां ने सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के समय को लेकर सवाल किया। न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि एजेंसी का उद्देश्य प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में केजरीवाल को मिली जमानत में बाधा डालना था।
जोधपुर: 12 सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया के मौजूदा विकट हालात में भारत का लक्ष्य एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक साथ चलना है। उन्होंने सहयोगी देशों से अपनी भागीदारी और सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया।रक्षा मंत्री ने यहां वायु सेना के युद्ध अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज के समय में जब दुनिया में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है …कई स्थानों पर तो अलग-अलग देशों के बीच लगातार युद्ध चल रहे हैं …इन विकट परिस्थितियों में भारत का लक्ष्य यही है कि हम एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक साथ चलें।’’
भटके हुए लोग शपथ के बावजूद भारत मां को पीड़ा दे रहे-धनखड़
“हमारा राष्ट्रवाद हमारा लक्ष्य है, हमारे भारत को कोई सुई भी चुभेगी, तो 140 करोड़ लोगों को दर्द होगा।”संवैधानिक मूल्यों के अनुसरण पर ज़ोर देते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि, “दुनिया के लोग हम पर हंस रहे हैं कि संवैधानिक पद पर एक व्यक्ति बैठा है, विदेश के अंदर ऐसा आचरण कर रहा है कि अपने संविधान की शपथ को भूल गया, देशहित को नजरअंदाज़ कर दिया, हमारी संस्थाओं की गरिमा पर कुठाराघात कर दिया।” उन्होंने कहा कि “प्रत्येक भारतीय देश के बाहर भारतीय संस्कृति का राजदूत है, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की इस परंपरा को अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिपक्ष के नेता के रूप में प्रमाणित किया।उपराष्ट्रपति ने अजमेर के राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित किया
सांसद मोइत्रा ने सेबी प्रमुख के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई
नयी दिल्ली/कोलकाता: 13 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में एक शिकायत दर्ज कराई है। तृणमूल सांसद ने कहा कि लोकपाल को इसे प्रारंभिक जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भेजना चाहिए जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पूरी तरह जांच होनी चाहिए।
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हिंदी के राजभाषा बनने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह इस अवसर पर ‘राजभाषा भारती’ पत्रिका के हीरक जयंती विशेष अंक का विमोचन करने के अलावा एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति के पद पर प्रो. राजीव त्रिपाठी को नियुक्त किया है। प्रो. त्रिपाठी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज में इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हैं। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष का होगा।
शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने महाप्रबंधक एसईसीएल सोहागपुर, रिलायंस, कोल माइन्स विचारपुर, ओरियंट पेपर मिल जिला शहडोल को पत्र जारी कर कहा है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जारी पत्र में कहा गया है कि समस्त भवनो में निरंतर साफ-सफाई कार्य कराया जाए, भवनो की पुताई तथा स्वच्छता संबंधी नारो,चित्रो का लेखांकन कराया जावे,भवनो के बाहर स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के बैनर, होर्डिंग्स एवं सेल्फी स्टैण्ड लगाया जातेउतथा कार्यक्रम के फोटोग्राफ वीडियो दिनेश मिश्रा, जिला समन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) जिला पंचायत शहडोल को मोबाईल नं. 9630244684 में भेजना सुनिष्चित करेंगे।स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में व्यापक भागीदारी हेतु जिला स्तरीय समिति गठित की है। समिति में कलेक्टर अध्यक्ष,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सचिव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका शहडोल, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शहडोल,सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग शहडोल,जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान शहडोल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहडोल,जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास शहडोल,कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग शहडोल, उपसंचालक, सामाजिक न्याय निःशक्त विभाग शहडोल,उपसंचालक, कृषि कल्याण विभाग शहडोल,उपसंचालक, जन संपर्क विभाग शहडोल,उपसंचालक, पशु चिकित्सा विभाग शहडोल, जिला रोजगार अधिकारी जिला शहडोल,प्राचार्य, आईटीआई शहडोल,महाप्रबधंक उद्योग विभाग शहडोल,जिला आपूर्ति नियंत्रक, शहडोल,जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. राज्य आजी. मिशन शहडोल सदस्य होंगे।

