टिप्पणियाँ संस्थानों को हतोत्साहित कर सकती हैं: जगदीप//धनखड़-टिप्पणी‘‘संविधान विरोधी मानसिकता’’-कांग्रेस

Share

नयी दिल्ली: 16 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि निर्वाचन आयोग तथा जांच एजेंसियों सहित संस्थाएं कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाती हैं और एक टिप्पणी उन्हें ‘‘हतोत्साहित’’ कर सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी देश के संस्थानों के बारे में ‘‘अत्यंत सचेत’’ रहना होगा जो मजबूत हैं और उचित नियंत्रण एवं संतुलन के साथ कानून के शासन के तहत स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं।

नयी दिल्ली: 16 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने राहुल गांधी पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमले को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि उप-राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से इतर है और जो व्यक्ति इस पर आसीन होता है वह किसी पार्टी का नहीं होता।धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण संबधी बयान को लेकर उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की ऐसी टिप्पणी ‘‘संविधान विरोधी मानसिकता’’ को दर्शाती है।

भोपाल : सोमवार, सितम्बर 16,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में शुरू हुए स्वच्छता अभियान में मध्यप्रदेश अनेक कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप प्रदेशवासियों ने पूरे उत्साह और जन-सहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम भी स्थापित किये हैं। इसमें जहाँ एक ओर वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को सबसे स्वच्छतम राज्य का दर्जा मिला, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के इंदौर शहर ने लगातार 7वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही वर्ष 2023 में प्रदेश में गीले कचरे से बॉयो सीएनजी का उत्पादन करने का अभिनव नवाचार भी हुआ है।मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से स्वच्छता ही सेवा  अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ रखी गयी है।

प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामाद्योग (राज्यमंत्री)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राष्ट्र के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होनें कहा है कि 2047 में हमारा देश अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles