
नयी दिल्ली: 25 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता निशिकांत दुबे के उस पत्र को लोकतंत्र का मजाक करार दिया जिसमें कहा गया है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसदीय समिति के पास आए करीब 1.25 करोड़ प्रतिवेदनों की जांच होनी चाहिए।पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि हो सकता है कि दुबे जो दावा कर रहे हैं वो भाजपा के ‘चट्टे-बट्टों’ का किया धरा हो।
प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधिपति बने न्यायमूर्ति श्री कैत
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत को दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को शपथ ग्रहण के बाद पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।
नयी दिल्ली: 25 सितंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत की एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह निरस्त किये जा चुके तीनों ‘काले’ कृषि कानूनों को फिर से लाना चाहते हैं या नहीं।गांधी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने उन कानूनों को फिर से लाने जैसा कोई कदम उठाया तो ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उसका पुरजोर विरोध करेगा और उन्हें एक बार फिर माफी मांगनी पड़ेगी।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई टिप्पणी को लेकर खड़े हुए हालिया राजनीतिक विवाद के बीच एक सिख संगठन ने कांग्रेस नेता के वक्तव्य का बुधवार को समर्थन किया और कहा कि उन्होंने देश में एकरूपता थोपने वाली विचारधारा को खारिज किया है।‘केंद्री श्री गुरू सिंह सभा’ के प्रमुख शाम सिंह और संगठन के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जिस विचार को आगे बढ़ाया है उससे नफरत की राजनीति, सांप्रदायिकता और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने पर अंकुश लगेगा।
उत्तराखंड: बलात्कार के आरोपी पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार हल्द्वानी: पूर्व भाजपा नेता और उत्तराखंड सहकारी डेयरी संघ के पूर्व प्रशासक मुकेश बोरा, जिन पर 36 वर्षीय महिला से बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है, को बुधवार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीना ने संवाददाताओं को बताया कि बोरा को रामपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।मीना ने बताया कि पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए हैं.

