
चंडीगढ़: 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर देश में रोजगार व्यवस्था को “व्यवस्थित रूप से” खत्म करने का आरोप लगाया।करनाल के असंध में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगी। गांधी ने कहा कि उसने हरियाणा को “बर्बाद” कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, “(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने व्यवस्थित तरीके से देश में रोजगार व्यवस्था को खत्म कर दिया।”गांधी ने कहा कि हरियाणा में दो लाख रिक्तियां भरी जाएंगी और कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है।हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
राष्ट्रपति सियाचिन पहुंच सैनिकों से कहा,आपकी वीरता को प्रणाम नयी दिल्ली: 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सियाचिन स्थित ‘बेस कैंप’ (आधार शिविर) का दौरा किया और दुनिया के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित युद्ध के मैदान में तैनात सैनिकों से कहा कि सभी देशवासी उनकी वीरता को प्रणाम करते हैं।
आज भी अपनी पहचान प्राचीन स्थिति में जी रहा है दमोह का रेलवे स्टेशन जो कटनी मुड़वारा होकर सागर झांसी ग्वालियर में पड़ता है निर्माण भी होते रहते हैं किंतु जिस अत्यधिक होना चाहिए अभी भी पिछड़ेपन में स्थापित है

