
छत्रपति संभाजीनगर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति वास्तव में समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास का पर्याय है, लेकिन वर्तमान समय में इसका मतलब केवल सत्ता की राजनीति है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यहां राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “राजनीति में मतभेद की समस्या नहीं है, बल्कि विचारों के अभाव की समस्या है। राजनीति का मतलब है ‘समाजकरण, राष्ट्रकरण और विकास’। लेकिन अब राजनीति की परिभाषा बदलकर केवल ‘सत्ताकरण’ (सत्ता की राजनीति) हो गई है।”
नयी दिल्ली: 27 सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्द्र ने शुक्रवार को कहा कि 10 में से एक से तीन लोगों में गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग पाया जा रहा है और मोटापे तथा मधुमेह जैसे चयापचय संबंधी विकारों से जुड़ी यह बीमारी तेजी से एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभर रही है।चन्द्र ने यहां गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) से जुड़े संशोधित दिशानिर्देश और प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत ने इसे एक प्रमुख गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) के रूप में पहचानने में अग्रणी भूमिका निभाई है।
नयी दिल्ली: 27 सितंबर (भाषा) मातृभूमि के एम.वी. श्रेयम्स कुमार को शुक्रवार को इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) का नया अध्यक्ष चुना गया। आईएनएस अखबारों, पत्रिकाओं और मासिक/पाक्षिक पत्रों के प्रकाशकों का शीर्ष निकाय है।कुमार आज समाज के राकेश शर्मा का स्थान लेंगे।
संसद की 24 समितियों में से केवल दो की कमान महिलाओं के पास: डेरेक ओ ब्रायन नयी दिल्ली: 27 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि नवगठित संसदीय समितियों में से केवल दो की प्रमुख महिलाएं हैं जिनमें वाणिज्य मामलों की समिति की अध्यक्षता तृणमूल कांग्रेस की सदस्य डोला सेन कर रही हैं और उपभोक्ता मामलों की समिति का नेतृत्व द्रमुक सांसद कनिमोई करेंगी।तृणमूल नेता ओब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केवल दो दल, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक ने ‘अपनी बात पर अमल किया है।’

