
सोनम वांगचुक की ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ 2 अक्टूबर को पहुंचेगी राजधानी, लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग |
विरुदुनगर (तमिलनाडु): 28 सितंबर (भाषा)
तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के सात्तूर में पटाखे बनाने वाले एक कारखाने में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तिरुचिरापल्ली: स्वच्छता से खिल उठी मलिन बस्तियांयहाँ का परिदृश्य झुग्गी-झोपड़ियों के जीवन की आम कहानी से बिलकुल अलग है, जो अक्सर बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं की कमी से जुड़ी होती है। तिरुचिरापल्ली, स्वच्छता और सामुदायिक सामंजस्य का एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। पिछले कुछ वर्षों में, तिरुचिरापल्ली में लगभग 400 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है । इनमें से 150 शौचालयों का प्रबंधन स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा किया जाता है । इन्हें ‘साफ-सफाई स्वच्छता शिक्षा’ (शी) टीमों में संगठित किया गया है।स्थानीय समुदायों की महिलाओं द्वारा संचालित इन टीमों ने न केवल स्वच्छता का आवश्यक बुनियादी ढाँचा प्रदान किया है, बल्कि ‘स्वच्छता और आत्मनिर्भरता’ की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया है। ये शौचालय सुविधाओं के अलावा शहरों में रहने वाले गरीबों की गरिमा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करते हैं। शौचालयों के उचित उपयोग और रख-रखाव को सुनिश्चित करने के अलावा शी टीमों ने त्रिची को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु के पद पर प्रोफेसर राकेश सिंघई को नियुक्त किया है। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवपुरी के निदेशक प्रोफेसर सिंघई का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु के पद पर कार्यकाल उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, रहेगा।
बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा- 2024
भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2024 दिनाँक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 के तहत संभागीय मुख्यालय के समीप संचालित बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, ग्राम सिंदूरी (चुनियाँ) के संस्थान प्रमुख सैयद खादरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा-2024 बड़े हर्षोल्लाष से मनाया जा रहा है, जिस कड़ी में आज दिनाँक 28.09.2024 को सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के मुखिया कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (आई.ए.एस.), जिला पंचायत सीईओ अंजली रमेश (आई.ए.एस.) एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविंद शाह (आई.ए.एस.) की उपस्थिति गरिमामयी रही। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा बिचारपुर कोल माईन में कार्यरत सफाई मित्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कृत किया, तथा “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण किया एवं खदान परिसर एवं आस पास क्षेत्र पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु जन जागरूकता
उमरिया 28 सितंबर। जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि जेल में परिरूद्ध बंदियों ने पितृ पक्ष के अवसर पर अपने स्वर्गीय पितृ एवं मातृ पक्ष के लिये विधिवत पूजन पाठ कर तर्पण किया। पितृ तर्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने स्वर्गीय परिजनों को याद कर उन्हें आत्मशान्ति की प्रार्थना की तथा उनके लिये जेल मे ही तर्पण क्रिया किये। गायत्री परिवार उमरिया से मनोज एवं उमेश्वरी तथा दीपक एवं अंकुश ने यह कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जेल अधीक्षक डी. के. सारस एवं जेलर / उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे एवं ड्यूटीरत प्रमुख मुख्य प्रहरी / जेल के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी ने बंदियो को अनुशासन में रखकर बंदियों को कार्यक्रम में सम्मिलित कराया गया ।
नयी दिल्ली: 28 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत कई आपराधिक आरोपों पर एक मामला दर्ज होने से कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है। कहा कि प्राथमिकी अदालत के एक आदेश के बाद दर्ज की गयी और केंद्रीय एजेंसियों की इसमें कोई भूमिका नहीं है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में युवाओं में बेरोजगारी के “भयावह स्तर” को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि क्या 2023-24 में युवा बेरोज़गारी दर 10.2 प्रतिशत नहीं रही।उन्होंने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद ये सरकारी डेटा युवाओं की बेबसी को छिपा नहीं पा रहा है।

