
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को शांति एवं अहिंसा के वैश्विक प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती के दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया। यह हमें समाज के निर्माण में अहिंसा की शक्ति की याद दिलाता है।महात्मा गांधी का प्रसिद्ध कथन है, “अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी शक्ति है – यह किसी भी सर्वशक्तिशाली हथियार से भी अधिक शक्तिशाली है।” उनका यह मत पूरी दुनिया में संयुक्त राज्य अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की नागरिक अधिकारों के लिए लड़ाई से लेकर दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के विरुद्ध नेल्सन मंडेला के संघर्ष को प्रेरित करता है। उनके विचारों ने अनगिनत नेताओं और आंदोलनों को प्रभावित किया
दिल्ली किसी तानाशाह का किला है? सोनम वांगचुक के डिटेन होने पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार हमला बोला. दिल्ली सीमा पर आज (एक अक्टूबर) हिरासत में लिए जाने के बाद से ही सोनम वांगचुक और उनके साथियों ने अनिश्चित काल के लिए अनशन शुरू कर दिया है.
इसी बात को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली तानाशाह का किला है. एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि प्रचारतंत्र में ‘दुनिया के सबसे ताकतवर’ प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए. प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा कि सोनम वांगचुक (जलवायु कार्यकर्ता) और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे. उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया. क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? क्या पर्यावरण बचाने और लोकतंत्र बहाल करने की मांग करना अपराध है? लोकतंत्र में ऐसी अलोकतांत्रिक कार्यवाहियां कतई अस्वीकार्य हैं.
दो अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ग्वालियर में बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत योजना’ के तहत 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और आरंभ किया।एक अधिकारी ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सहयोग से 100 टन गाय के गोबर का उपयोग करके प्रतिदिन तीन टन प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाले बायो-सीएनजी संयंत्र वाली ‘गौशाला’ की स्थापना की गई है।अधिकारी ने कहा कि संयंत्र 20 टन उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का भी उत्पादन करेगा। उन्होंने कहा कि आईओसी संयंत्र के संचालन और रखरखाव में सहायता करेगा।अधिकारी ने बताया कि गौशाला का निर्माण आईओसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष से 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके विस्तार के लिए एक हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि आरक्षित की गई है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया, 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया और 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखी। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

