खड़गे ने कहा कि उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गई..?चुनावी झटकों ने वैचारिक रूप से दिवालिया बना दिया- नड्डा

Share

कलबुर्गी (कर्नाटक): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या महाराष्ट्र में खराब कानून व्यवस्था को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राज्य की जनता सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी।एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को शनिवार को मुंबई में तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।खड़गे ने अपने गृहनगर कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, “यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है, क्योंकि यह घटना दिनदहाड़े हुई।”उत्तर कर्नाटक का यह जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है।खड़गे के अनुसार, एक पखवाड़े पहले सिद्दीकी ने सरकार के साथ सूचना साझा की थी कि उन पर हमला होने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी इस बारे में सूचित किया कि उन्हें डर है कि वे बचेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, “उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? स्थिति इस स्तर तक क्यों पहुंची और अपराधियों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका? इसका मतलब है कि वहां कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।” खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी स्थिति में है जहां तीन दल निर्णय ले रहे हैं और नौकरशाह इस बात को लेकर उलझन में हैं कि किसकी बात सुनें और किसकी नहीं। उन्होंने कहा, “वहां कानून-व्यवस्था की समस्या और खराब हो गई है। आगामी चुनाव में लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।” अधिकारियों ने बताया कि सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस चौंकाने वाली घटना ने विपक्ष को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। पूर्व कांग्रेसी सिद्दीकी (66) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन पर उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास स्थित कार्यालय के बाहर हमला किया गया।सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

  आतंकवादियों की पार्टी है भाजपा', ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खड़गे | Times Now Navbharat  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी पार्टी को ‘अर्बन नक्सल गिरोह’ द्वारा चलाये जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘आतंकवादियों की पार्टी’ है। खड़गे ने आरोप लगाया कि वे ‘लिंचिंग’ करते हैं और लोगों को पीटते हैं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोगों पर अत्याचार करते हैं।खड़गे ने मोदी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘वह (मोदी) हमेशा से यह कहते रहे हैं। यहां तक कि वह अब भी यह कह रहे हैं। अब तक वह चुप बैठे थे, थोड़ा अब जान आने के बाद वह अर्बन नक्सल बोल रहे हैं। वह प्रबुद्ध और प्रगतिशील लोगों को अर्बन नक्सल बोल रहे हैं, वह कांग्रेस को भी ऐसा (अर्बन नक्सल) बोल रहे हैं। यह उनकी आदत है।(‘Sabhar times Now Navbharat)

We do not make announcements for free we build a strong society says BJP  Chief JP Nadda in interview before Gujarat election - हम मुफ्त की घोषणाएं  नहीं करते, सशक्त समाज बनातीनयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘आतंकवादियों की पार्टी’ बताने पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को निरंतर लगे चुनावी झटकों ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को वैचारिक रूप से दिवालिया बना दिया है।

 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से देशभर के लोग ‘‘खौफजदा’’ हैं।केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर ने दिल्ली में भी लगभग इसी तरह का माहौल बना दिया है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles