
जालना (महाराष्ट्र): 14 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया तथा उसे सड़क पर अकेला छोड़ दिया।पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना चंदनझिरा इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे की है। लड़की को गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसदीय समिति की बैठक का सोमवार को बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि समिति नियम-कानून के अनुसार काम नहीं कर रही है।कांग्रेस के गौरव गोगोई और इमरान मसूद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के ए राजा, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह जैसे विपक्षी सांसद बैठक से बाहर निकल गए और इसकी कार्यवाही को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल राज्य है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनजाति वर्ग का विकास बहुत जरूरी है। प्रशिक्षु अधिकारी जनजाति समुदाय के प्रति हमेशा सरल, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें। उनके साथ आत्मीय, सीधा और जीवंत सम्पर्क बनाए। उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में अपना योगदान दें . कहा कि लोकसेवा पात्र, जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने का सुअवसर है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टरों से कहा कि “लोकसेवा” शब्द का अर्थ गहराई से समझें। जनता की सेवा के भाव को अपने मन में सदैव सबसे ऊपर रखें। सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने में ही जीवन की सार्थकता है।राज्यपाल श्री पटेल नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणाधीन राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे।
नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर में सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया, जो एक जनवरी, 2025 तक प्रभावी रहेगा।दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह घोषणा की और दिल्लीवासियों से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया।
शहडोल
संभागीय मुख्यालय शहडोल में विजयदशमी का पर्व पारम्परिक हर्सोल्लास से मनाया गया। विजयदशमी का मुख्य समारोह पॉलीटेक्निक कालेज के मैदान में आयोजित किया गया, जहां अजय रामलीला मंडल सोहागपुर द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। तत्पश्चात रावण कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका शहडोल घनश्याम जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नागरिकों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

