आयुर्वेद और एक समग्र जीवनशैली का प्रबल समर्थक : प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़/वांगचुक ; भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी//रुपया; 84.06/- प्रति डॉलर पर

Share

नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा) जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लिए जारी विरोध प्रदर्शन के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और पुलिस से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन कई ऐसे पोस्ट साझा किए जा रहे हैं जो लद्दाख बचाओ आंदोलन को ‘बाधित’ करने के उद्देश्य से गलत सूचना फैला रहे हैं।

 नयी दिल्ली: 17 अक्टूबर (भाषा)  भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने समग्र जीवनशैली के लिए आयुर्वेद को आवश्यक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आयुर्वेद से उनका जुड़ाव उस समय शुरू हुआ जब वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें कोविड हुआ और ठीक होने के लिए उन्होंने पूरी तरह से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और समग्र दृष्टिकोण पर भरोसा किया।चंद्रचूड़ ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा आयोजित समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान और वैश्विक अवसरों में प्रगति पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान जब उन्हें कोविड हुआ तब उन्होंने एलोपैथिक दवाओं का सेवन बिल्कुल नहीं किया।

रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर-मुंबई: 17 अक्टूबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी, घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख तथा डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भू-राजनीतिक दबाव ने रुपये के नुकसान को कुछ कम किया।

अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री पिछले 10 वर्षों में, भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ-स्थानों से लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वैशाख समारोह तक… अभिधम्म दिवस के इस अवसर पर भी आप सभी को, और भगवान बुद्ध के सभी अनुयायियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज शरद पूर्णिमा का पवित्र पर्व भी है। आज ही, भारतीय चेतना के महान ऋषि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती भी है।  समस्त देशवासियों को शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती की भी बधाई द

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles