
शहडोल/भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास है। आजादी के बाद जनजातीय वर्ग के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया गया, जिसके लिये वे हकदार थे। जनजातीय समाज वो है, जिसने राजकुमार राम को भगवान बनाया। भारत की संस्कृति और आजादी के रक्षा के लिये सैकड़ो वर्षों की लड़ाई का नेतृत्व दिया। आजादी के बाद के दशकों में जनजातीय वर्ग के अनमोल योगदान को मिटाने की कोशिश की गई। इसके पीछे स्वार्थ भरी राजनीति थी। प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिहार जिले के जमुई में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा के बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वंतत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअली लोकापर्ण किया. शहडोल जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रोतेल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सैल से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय, इस रोग के प्रति जागरूकता ही है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल, जंगल और जमीन का अधिकार जनजातीय समाज का मूल अधिकार है.डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज आज भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे है.बाणसागर परियोजना का पानी अब शहडोल जिले को भी मिलेगा। शहडोल में स्थाई हेलीपैड बनाया जाएगा। सरकारी सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा।
सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम आदिवासी नेता बिरसा मुंडा पर रखा गया
नयी दिल्ली: 15 नवंबर (भाषा) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि सराय काले खां आईएसबीटी के बाहर के चौक का नाम बदलकर आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर रख दिया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल ने यह घोषणा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास बांसेरा उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में की जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।
10 हाथियों की “रहस्यमय मौत- एनजीटी ने मौतों के संबंध में मीडिया में आई खबर का संज्ञान लिया था।
नयी दिल्ली: 15 नवंबर (भाषा)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की “रहस्यमय मौत” के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान और अन्य से जवाब मांगा है।
सरकार ने स्वतंत्र मीडिया विनियमन प्राधिकरण से संबंधित निजी विधेयक पर चर्चा की अनुमति दी
नयी दिल्ली: 15 नवंबर (भाषा) राज्यसभा में विचार करने के लिए एक गैर-सरकारी विधेयक को मंजूरी दी गई है जिसमें देश में मीडिया सेवाओं के विनियमन और लाइसेंसिंग के लिए एक स्वतंत्र प्राधिकरण की स्थापना करने का प्रावधान है। सदन के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।माकपा सांसद वी शिवदासन के निजी विधेयक ‘भारतीय मीडिया सेवा (विनियमन और लाइसेंसिंग) विधेयक, 2024’ में देश में स्वतंत्र मीडिया सेवाओं के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए मीडिया सेवाओं के विनियमन और लाइसेंसिंग के लिए एक स्वतंत्र प्राधिकरण ‘भारतीय मीडिया सेवा बोर्ड’ की स्थापना का प्रावधान है।
नई दिल्ली: कांग्रेस ने चुनावी राज्य झारखंड में पार्टी नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को कथित तौर पर रोके जाने के खिलाफ शुक्रवार को चुनाव आयोग से शिकायत की और चुनाव प्रचार में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को प्रतिबंधों के कारण उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण उनकी सार्वजनिक बैठकें या तो विलंबित हुईं या रद्द कर दी गईं।कांग्रेस महासचिव, संचार, जयराम रमेश ने पोल पैनल को पत्र लिखा और कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान को दूसरों के मुकाबले प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।

