
भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024,प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये स्थायी समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में विभाग ने 13 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी की है। गठित समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।गठित समिति कk अध्यक्ष डॉ. अलकेश चतुर्वेदी को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में डॉ. भागीरथ कुमरावत, डॉ. बलराम परमार, डॉ. रविन्द्र सोहोनी, डॉ. अनुपम जैन, डॉ. प्रेमलता नीलम, राजकुमार वैद्य, शिरोमणी दुबे, डॉ. आशीष भारती, डॉ. विनय सिंह चौहान और राजेश तिवारी को शामिल किया गया है।समिति में शासकीय सदस्यों के रूप में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोक शिक्षण, सचिव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम को मनोनीत किया गया है। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे।
शहडोल जिले में 12808 वाहनों के जारी किये गए लाइसेंस
शहडोल : मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024, 16:57 ISTशहडोल जिले में परिवहन विभाग द्वारा 12808 वाहनों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। यह कदम जिले में वाहनों की संख्या और सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इन लाइसेंसों की जारी करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया के तहत न केवल कार और बाइक के लाइसेंस जारी किए गए, बल्कि छोटे और बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए भी लाइसेंस का प्रावधान किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहडोल जिले में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित दस्तावेज और लाइसेंस का होना अनिवार्य है। जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया ने बताया कि विगत एक वर्ष में जिले में 18944 व्हीकल रजिस्ट्रेशन, 12808 वाहनों के लाइसेंस एवं 1140 पिंक लाइसेंस जारी किये गए है।
शहडोल राष्ट्रीय शालेय भाला फेंक प्रतियोगिता हेतु आदित्य विश्वकर्मा को चयनित किया गया है। बताया कि राष्ट्रीय शालेय भाला फेंक प्रतियोगिता हेतु 19 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य विष्वकर्मा का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची झारखंड में दिनांक 5 से 8 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी इसमें भाग लेने वाले मध्य प्रदेश दल का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप दिनांक 30 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक जिला छतरपुर में आयोजित होगा।

