अमितेश बनेंगे शहडोल का गौरव.. लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ चयन

Share

शहडोल।  डूब क्षेत्र से पलायन होकर शहडोल में निवास रत पंडित जानकी प्रसाद मिश्रा के नाती अमितेश मिश्रा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है जो भारतीय सेना की टी.इ.एस-52 के लिए चयनित किए गए हैं। 4 वर्ष की प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट पद पर कार्य करेंगे। अमितेश के पिता कृष्ण कुमार मिश्रा, अमित मेडिकोज शहडोल में मेडिकल शॉप का कारोबार करते हैं उनकी माता श्रीमती साधना मिश्रा घरेलू महिला है। अपने पारिवारिक राष्ट्रीय प्रेम के परिवेश में अमित ने जो संस्कार पाये उससे उन्होंने भारतीय सेना में सेवा करना अपने साधन के रूप में चुना। अमित के बड़े पिता प्रेम मिश्रा राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। लंबे समय बाद शहडोल क्षेत्र से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने वालों में अमित के चयन से शहडोल क्षेत्र में उनके इष्ट मित्रों परिजनों में हर्ष व्याप्त है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उनके भविष्य के प्रति शुभकामना प्रकट करते हुए उन्हें भारतीय सेना में सेवा का के अवसर मिलने पर शुभकामनाएं प्रकट की है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles