
मुंबई: 24 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 85.20 (अस्थायी) के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली: 24 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की 26 दिसंबर को होने वाली बैठक में महात्मा गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान किए जाने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा तथा शाह के इस्तीफे व माफी की मांग पर जोर देने का सिलसिला जारी रहेगा।मुख्य विपक्षी दल का कहना है कि देश यह सवाल लगातार पूछ रहा है कि शाह माफी मांगेंगे या इस्तीफा देंगे? कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमित शाह देश के गृह मंत्री के पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं और उन्हें या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या संविधान और इसके मुख्य निर्माता भीमराव अंबेडकर के प्रति उनकी “नफरत” के लिए बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।
शहडोल : मंगलवार, दिसम्बर 24, जिले में एक वर्ष की अवधि में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1.0 के अंतर्गत 115613 कनेक्शनधारी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत 31805 कनेक्शनधारी इस प्रकार कुल 147418 कनेक्शनधारियों को निःशुल्क गैस रिफिल प्रदान किया गया है।

