
रुपया 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.27 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ |मुंबई: डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को रुपया लगातार तीसरे सत्र में कमजोर रहा और 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.27 (अनंतिम) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से महीने के अंत और साल के अंत में डॉलर की मांग में वृद्धि और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा आक्रामक आयात शुल्क लगाए जाने के डर से अमेरिकी मुद्रा में तेजी आई।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.23 पर कमजोर खुला और इंट्राडे कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.28 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छू गया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में 17 बच्चों को सात श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों ने असाधारण काम किये हैं, अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। आपके पास असीमित क्षमताएं हैं और अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने कहा कि आपने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।PIB Delhi

