
नयी दिल्ली: 30 दिसंबर (भाषा) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने अपनी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके पिता को सार्वजनिक जीवन में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद समेत जो कुछ हासिल हुआ, वो कांग्रेस की बदौलत हुआ।पूर्व सांसद मुखर्जी ने यह भी कहा कि उनके पिता का निधन कोविड काल में हुआ था और ऐसे में उस समय की कई पाबंदियों के चलते कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी थी, हालांकि बाद में कार्य समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
नई दिल्ली- यह उन कुछ समाचारों के संदर्भ में है जो 27.12.2024 को मीडिया के कुछ वर्गों में प्रकाश में आए थे, जिनमें “आईसीएआर में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था और इसकी जांच की मांग की गई थी।”भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान, शिक्षा एवं विस्तार गतिविधियों का नेतृत्व करने वाला एक प्रमुख वैज्ञानिक संगठन है। आईसीएआर स्वयं अपने नियमों और उपनियमों द्वारा शासित है तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आईसीएआर के अध्यक्ष हैं।आईसीएआर आरोपों पर आपत्ति जताता है अत्यधिक भ्रामक भी हैं। उल्लेखनीय है कि हाल की सभी भर्तियां सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित मॉडल योग्यता के अनुसार सख्ती से की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के निदेशक के पद के लिए आवश्यक योग्यता (ईक्यू) में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि ईक्यू को पहले संशोधित किया गया था और आईएआरआई, नई दिल्ली के पिछले निदेशक (डॉ. एके सिंह) जो जून 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे, को 2019 में उन्हीं योग्यताओं के साथ नियुक्त किया गया था जो वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापित की गई हैं। पिछले पांच वर्षों में वास्तव में, आईसीएआर के किसी भी वैज्ञानिक पद के लिए ईक्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ असंतुष्ट तत्व अपने निहित स्वार्थों के लिए गवर्निंग बॉडी (जीबी) के सदस्य को गुमराह करने के लिए अनावश्यक रूप से अफवाहें फैला रहे हैं। PIB Delhi
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29.12.2024 को देश को संबोधित करते हुए कहा – “इस वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कई गतिविधियां शुरू हुई हैं जो एक वर्ष तक चलेंगी। देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से एक विशेष वेबसाइट भी बनाई गई है।” उन्होंने अपने संबोधन में अपील की कि इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़ सकते हैं और अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं।PIB Delhi
नयी दिल्ली: 30 दिसंबर (भाषा) वाम दलों ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिट पार्टी (माले) लिबरेशन, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और कुछ अन्य दलों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान शाह के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या फिर हटाया जाना चाहिए।
नयी दिल्ली: 30 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया और जब पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा कि ‘‘संघी ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे।’
मध्यप्रदेश -46 हजार 491 नए पदों का सृजन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मानव संसाधनों में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने ‘पब्लिक हैल्थ कैडर’ की शुरुआत की है। इसमें 46,491 नए पदों का सृजन किया गया है, जिन्हें अगले दो वर्षों में भरा जाएगा। इस पहल से प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

