
नयी दिल्ली: 9 जनवरी (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि देश में कुछ पूंजीपतियों का बैंकिंग प्रणाली पर नियंत्रण है और उन्हें हजारों करोड़ रुपये का ऋण मिल जाता है लेकिन युवा उद्यमियों को उचित धन नहीं मिल पाता।राहुल गांधी ने दुग्ध उत्पादों के मशहूर ब्रैंड ‘केवेंटर्स’ के एक स्थानीय स्टोर का दौरा किया और इसके प्रवर्तकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस बातचीत का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया।
आरक्षण के दायरे से किसी को बाहर करने के बारे में फैसला लेना विधायिका और कार्यपालिका का काम: नयी दिल्ली: नौ जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कार्यपालिका और विधायिका यह तय करेंगे कि क्या उन लोगों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखा जाए, जो कोटे का लाभ ले चुके हैं और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में हैं।न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने पिछले साल अगस्त में शीर्ष अदालत की सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले का हवाला देते हुए एक याचिका पर यह टिप्पणी की।
जलवायु परिवर्तन से गेहूं, चावल की पैदावार में 10 प्रतिशत तक की कमी आएगी : अधिकारियों ने चेताया/नयी दिल्ली: (भाषा) जलवायु परिवर्तन की वजह से भारत के चावल और गेहूं उत्पादन में 6-10 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे लाखों लोगों के लिए सस्ते भोजन तक पहुंच प्रभावित होगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात कही।
अमरकंटक
मां नर्मदा की उद्गगम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आयोजन के संबंध में प्रीबिड मीटिंग तथा कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा तहसीलदार नायब तहसीलदार अधिकारी उपस्थित रहे। नर्मदा जयंती महोत्सव के परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट, मेकल पार्क, मां नर्मदा मंदिर परिसर, सर्किट हाउस के पीछे स्थित मेला ग्राउंड, शंभू धारा के स्थलों का भ्रमण कर नर्मदा जयंती कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध मे मौका भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

